नाना सट्टेबाजी में भी कर रहा ना…ना: डीसीपी का कहना तथ्यों में आ रही सट्टेबाजी की लिंक; सुंदरकांड के बीच भी झूठ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स कांड की जांच अब क्रिकेट सट्टेबाजी, करोड़ों के ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क और जमीन धोखाधड़ी तक पहुंच गई है। संजय कौशल उर्फ रॉनी के मोबाइल के क्रिकेट की सट्टेबाजी के राज उगलने के बाद बड़े रैकेट का खुलासा हुआ और पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपी भी बना दिए, लेकिन सट्टेबाजी में लिंक मिलने पर भी नाना पटवारी को अब तक बख्शा जा रहा है।
हालांकि ड्रग्स केस और शुभम वैली के प्लॉट की धोखाधड़ी से इनकार करते आ रहे नाना को कल सट्टेबाजी में पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह थाना परिसर में स्थित मंदिर में चल रहे सुंदरकांड के बीच सभी आरोपों पर झूठ यानी ना…ना ही कहता रहा। डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत का कहना तथ्यों में उसके खिलाफ सट्टेबाजी की लिंक आ रही है। ऐसे में जल्द ही कार्रवाई होगी।
उल्लेखनीय है कि ड्रग्स केस में इमरान उर्फ गोलू चंदेरी के साथ गिरफ्तार संजय उर्फ रॉनी कौशल के मोबाइल से मिली क्रिकेट की ऑन लाइन सट्टेबाजी की लिंक के आधार पर अमित कौशल, रॉनी कौशल, प्रीतेश त्रिपाठी और मनीष पमनानी को पुलिस ने संगठित अपराध और क्रिकेट की सट्टेबाजी का आरोपी बनाया था।
जांच में सामने आया कि बेटिंग आईडी बनाकर करोड़ों रुपए का ऑनलाइन लेनदेन किया जाता था। सट्टेबाजी में मनीष पमनानी को छोड़कर तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी भी ले ली गई, जो कि रिमांड पर है, लेकिन नाना पटवारी की भूमिका तलाशने के नाम पर उसे बख्शा जा रहा है। हालांकि, डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत ने शनिवार दोपहर नाना पटवारी को पूछताछ के लिए तीसरी बार राजेंद्र नगर थाने बुलवाया था।
इस मर्तबा उससे संजय उर्फ रॉनी कौशल और उसके मोबाइल में मिली क्रिकेट की ऑनलाइन सट्टेबाजी की लिंक के बारे में पूछताछ के लिए बुलवाया गया था, लेकिन वह अपने वकील के साथ रात को पहुंचा। इस दौरान राजेंद्र नगर थाना परिसर स्थित मंदिर में (टीआई यशवंत बड़ौले का जन्मदिन होने के चलते) सुंदरकांड का पाठ चल रहा था।
परिसर में ही स्थित एसीपी गांधी नगर निधि सक्सेना के कैबिन में नाना पटवारी से करीब दो घंटे पूछताछ की गई, जिसमें वह कई सवालों पर असहज नजर आया। चूंकि कल की पूछताछ मुख्य रूप से क्रिकेट की सट्टेबाजी को लेकर थी।
इस पर वह हर बार खुद को पाक-साफ और सट्टेबाजी से दूर बताता रहा। डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने नाना पटवारी, सट्टेबाजी के मुख्य आरोपी रॉनी कौशल के सामने बैठाकर क्रिकेट की सट्टेबाजी, ऑनलाइन लेनदेन को लेकर भी कई सवाल पूछे। उधर, रॉनी कौशल के मोबाइल में मिले सट्टेबाजी के नेटवर्क में करीब 15 लोगों की भूमिका सामने आई है।
मुश्किल में मंत्री, मां को दिया नोटिस
दूसरी ओर, फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के सहारे जांच से बचने की कोशिश करने वाले कॉलोनाइजर सुमित मंत्री की मुश्किलें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। युवती पायल साहनी के आरोपों के बाद जमीन धोखाधड़ी की जांच में भी नाना पटवारी का नाम सामने आया था।
पायल ने एग्रीमेंट पेश कर नाना पर आरोप लगाया था कि शुभम वैली में प्लॉट दिलाने के नाम पर उससे रकम ली गई, लेकिन न प्लॉट मिला और न पूरी रकम वापस की गई। पुलिस ने इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर सुमित मंत्री को सभी दस्तावेजों के साथ तलब किया था।
पूछताछ से बचने के लिए उन्होंने संदिग्ध मेडिकल सर्टिफिकेट का सहारा लिया था, लेकिन डॉ. दीपक बंसल को तलब किया तो उनकी पोल खुल गई। परसों वह बिना बताए थाना परिसर से गायब होने और मोबाइल बंद कर लिए जाने के मामले में डीसीपी रावत ने एक नोटिस जारी कर सुमित मंत्री के घर भिजवाया, लेकिन वह घर पर नहीं मिले।
पुलिस ने नोटिस उनकी मां को सौंपकर रविवार को थाने में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। डीसीपी का कहना है कि फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के पर्याप्त सबूत मिलते ही अलग से एफआईआर दर्ज की जाएगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!