नाना का प्यारा ड्रग्स का बड़ा पैडलर आमिर गौरी: ड्रग्स केस से ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क तक पहुंची पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

नाना पटवारी और कॉलोनाइजर से घंटों पूछताछ, मोबाइल में मिले ऑनलाइन सट्टे के सबूत, किया जब्त
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी पर पुलिस का शिकंजा अब और कसता जा रहा है। कल घंटों चली पूछताछ के बाद पुलिस ने नाना से जुड़े चार लोगों पर संगठित अपराध का मामला दर्ज कर लिया।
केस में ऑनलाइन सट्टा, आईटी एक्ट और सट्टा एक्ट की धाराएं भी लगाई हैं। वहीं नाना पटवारी का मोबाइल जब्त कर उसकी डिजिटल फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। अब पुलिस डिजिटल साक्ष्यों, ऑनलाइन गतिविधियों और आर्थिक लेनदेन की कड़ियां खंगाल रही है।
वहीं नाना को लेकर लगातार खुलासे कर रहा खुलासा फर्स्ट आज के अंक में भी एक खुलासा करने जा रहा है। नाना पटवारी सालों से ड्रग्स एडिक्ट है। उसका इंदौर के दो बड़े ड्रग्स पैडलरों आमिर गौरी और रईस से याराना था। रईस 70 किलो एमडीएमए केस में गिरफ्तार हुआ था।
उल्लेखनीय है कि 9 जुलाई को इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और संजय उर्फ रॉनी कौशल पर ड्रग्स का केस दर्ज हुआ था। मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, बाद में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी आरिफ खान उर्फ भूरू बैंड, अयान और फैजल हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक नाना पटवारी को केस में आरोपी नहीं बनाया है।
गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच ने साल 2020 में 70 किलो एमडीएमए ड्रग्स पकड़ी थी। आरोपियों में एक नाम रईस का भी था। ये ड्रग्स का बड़ा सप्लायर था। खुलासा फर्स्ट को पता चला है कि इसकी बैठक रीजनल पार्क के पास थी, जहां नाना पटवारी उससे मिलने जाता था।
सूत्रों का कहना है कि नाना पटवारी रईस से एमडी ड्रग्स लेकर वहीं नशा करता था। नाना की ड्रग्स के ही बड़े पैडलर आमिर गौरी निवासी नयापुरा से भी दोस्ती थी। ये वही आमिर गौरी है, जो करीब दो साल पहले क्राइम ब्रांच द्वारा अयान खान निवासी टाटपट्टी बाखल के साथ करीब 40 लाख रुपए की 88 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया था।
दोनों शहर के पब-बार रेस्टोरेंट में हाई प्रोफाइल परिवारों के युवक-युवतियों को एमडी ड्रग्स सप्लाय करते थे। युवाओं को फ्री टोकन (स्मॉल ड्रग्स का डोज) देकर ड्रग्स का आदी बनाते और फिर लत लगने पर डिमांड पर एमडी सप्लाय करते थे। दोनों की लिंक सेक्स रैकेट के सरगना सागर जैन उर्फ सेंडो जैसे बड़े तस्करों से भी थी, जो मुंबई से ड्रग्स लाते हैं। प्रतापगढ़ के तस्करों से भी ये ड्रग्स लेते थे।
कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला से भी जुड़ा था आमिर
ये वही आमिर गौरी है जिसके मोबाइल में पुलिस व क्राइम ब्रांच के जवानों के पार्टियां करते वीडियो व फोटो मिले थे। यह तस्कर पहले क्राइम ब्रांच से हटाए गए कांस्टेबल प्रदीप जाट के साथ रहता और उसी के साथ बाइक पर घूमता था।
आमिर गौरी कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला से भी जुड़ा था। उसका सारा खर्च उठाता था। इतना ही नहीं, आमिर गौरी नाना पटवारी से जुड़ने के बाद उसके लिए न केवल एमडी की व्यवस्था करता था बल्कि तेजाजी नगर थाने के पास बायपास स्थित होटल में रूम बुक कर पार्टी का इंतजाम करता और उसका खर्च भी उठाता था।
खुलासा फर्स्ट के हाथ उन्हीं दिनों की एक तस्वीर लगी है, जिसमें नाना पटवारी और आमिर गौरी साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर दोनों का याराना बयां करने के लिए काफी है। पुलिस आमिर गौरी और रईस को हिरासत में लेकर नाना पटवारी के ड्रग्स कनेक्शन के बारे में पूछताछ करे तो और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
धोखाधड़ी के एंगल पर की पूछताछ
डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी और कॉलोनाइजर सुमित मंत्री को नोटिस देकर कल पूछताछ के लिए बुलाया गया था, दोनों शाम को पहुंचे थे। नाना से ऑनलाइन सट्टा एप के संचालन और उससे जुड़े लेन-देन को लेकर कई सवाल किए गए, लेकिन उसने लगातार किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इनकार किया।
पायल साहनी नाम की युवती ने उसके खिलाफ शुभम वैली कॉलोनी के प्लॉट का एग्रीमेंट करने और रुपए लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराने के आरोप लगाए थे। नाना ने अनुबंध होने की बात स्वीकार कर ली, लेकिन वह कोई सबूत नहीं दे पाया।
जांच के दौरान पुलिस ने नाना पटवारी का मोबाइल जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में मोबाइल से ऑनलाइन सट्टे से जुड़े कुछ डिजिटल ट्रेल, संदिग्ध आईडी और तकनीकी इनपुट मिलने की बात सामने आई है। अब इन साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी स्पष्ट हो सके।
नाना और सुमित से दस्तावेज मांगे
कल रात राजेंद्र नगर पुलिस ने नाना पटवारी से जुड़े गिरोह के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए प्रीतेश त्रिपाठी, संजय कौशल, आशीष और यश उर्फ दिलीप श्रीवास्तव को आरोपी बनाया है। केस में सट्टा एक्ट, ऑनलाइन सट्टा, आईटी एक्ट के साथ संगठित अपराध से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं। चूंकि शुभम वैली कॉलोनी कॉलोनाइजर सुमित मंत्री की है, कल उनसे भी कई घंटे पूछताछ की गई। सुमित ने बयान में कहा कि उसका नाना पटवारी के साथ कोई व्यापारिक लेन-देन नहीं है और न ही उसकी किसी कॉलोनी में नाना की कोई भूमिका या हस्तक्षेप रहा है। पुलिस उसके बयान का अन्य साक्ष्यों से मिलान कर रही है। नाना और सुमित से कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं। इसके लिए अलग से नोटिस तामिल कराया जाएगा।
फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन निकालेंगे
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रेल, मोबाइल डेटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। नाना पटवारी सहित ऑनलाइन गेमिंग केस में आरोपी बनाए गए सभी आरोपियों के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन निकाले जाएंगे। यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उन्हें भी प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा।
एक-दूसरे को उलझाने में हैं माहिर
खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि शहर के ड्रग्स पैडलर जब भी खुद पकड़े जाते हैं तो वे एक-दूसरे को उलझाने से बाज नहीं आते। विजय नगर में ड्रग्स केस में पकड़ा गया विक्की परियानी इन दिनों गोपुर चौराहे पर रेस्टोरेंट संचालित कर रहा है।
ड्रग्स की दुनिया से तौबा कर चुके विक्की ने पुलिस से शहर में बड़े पैमाने पर देह व्यापार कराने और ड्रग्स सप्लाई करने वाले सागर जैन उर्फ सैंडों के एक पैडलर (सागर के साले) को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कराया था।
इससे गुस्साए सागर जैन ने 2020 विजय नगर थाने में विक्की परियानी को ड्रग्स केस में फंसा दिया। इस दौरान विक्की परियानी ने नाना पटवारी से जुड़े रईस का नाम लिया था। क्राइम ब्रांच ने रईस को गिरफ्तार किया था।
उसने भी अपने कथन में विक्की का नाम ले दिया। सालभर बाद पुलिस ने मामले में विक्की को भी आरोपी बना दिया। पुलिस ने सोहन उर्फ जोजो को पकड़ा तो उसने नाना पटवारी का नाम लिया, लेकिन तब नाना राजनीतिक दबाव में एएसपी राजेश रघुवंशी की मेहरबानी से बाल-बाल बच गया था।
संबंधित समाचार

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!