खबर
Top News

मेरी जान को खतरा: कभी भी हो सकता है हमला; अभा बलाई महासंघ अध्यक्ष ने की पुलिस कमिश्नर को शिकायत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 5:01 pm
शेयर करें:
मेरी जान को खतरा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अखिल भारतीय बलाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चिंटू चरण मालवीय ने खुद की हत्या की साजिश रचे जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा।

मालवीय ने दावा किया कि कुछ लोगों ने उनके खिलाफ सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र रचा, हथियार जुटाए, सोशल मीडिया पर धमकियां दीं और मौका मिलते ही जानलेवा हमला करने की तैयारी कर ली थी। मामले को लेकर उन्होंने खुद और परिवार की सुरक्षा के साथ आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस आयुक्त को दिए आवेदन में मालवीय ने बताया कि 29 मई 2026 की रात उन्हें विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि कुछ लोग उनके खिलाफ हमला करने की योजना बना रहे हैं।

बाद में उनके पास पहुंचे वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग, स्क्रीन शॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों से कथित साजिश की पुष्टि होने का दावा किया गया। मालवीय ने आवेदन में लकी मालवीय, शुभम मालवीय, अनिकेत चौहान, हैदर अली उर्फ दादा और राहुल परमार के नाम लेते हुए आरोप लगाया कि सभी ने खजराना दरगाह क्षेत्र के आसपास उन पर हमला और हत्या की योजना बनाई थी।

आरोपियों के पास पिस्तौल, चाकू, तलवार सहित अन्य घातक हथियार मौजूद थे।

परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने से नहीं हो सकी वारदात
मालवीय के मुताबिक आरोपियों के बीच हुई बातचीत में कथित रूप से हमला करने की तैयारी स्वीकार की गई थी, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने से उस दिन वारदात नहीं हो सकी।

मामले में सबसे सनसनीखेज आरोप यह लगाया गया कि पुलिस कस्टडी में अनिकेत चौहान ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि उसे एक पिस्तौल और एक लाख रुपए अग्रिम रूप से उपलब्ध कराए गए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त भी किया है।

हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मालवीय के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके खिलाफ धमकी भरे पोस्ट, स्टेटस और संदेश प्रसारित किए गए। उन्होंने कहा कि संबंधित वीडियो, ऑडियो और डिजिटल साक्ष्य अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं।

घटना के बाद से खुद और परिवार के भयभीत होने की बात कहते हुए उन्होंने पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

आवेदन में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच, आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच, अवैध हथियारों की पड़ताल, आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की गई है।

इसके साथ ही लवीय ने अपने जीवन पर गंभीर खतरे का हवाला देते हुए शस्त्र लाइसेंस आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की भी मांग उठाई है।

राजीनामे के लिए हैदर लगवा रहा दादा पहलवानों से दबाव
हत्या की साजिश के मामले में शिकायतकर्ता चिंटू मालवीय ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद भी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनके और परिवार की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि उनकी हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी अभी भी शहर में खुलेआम घूम रहे हैं। चिंटू मालवीय ने खुलासा फर्स्ट से चर्चा में बताया कि मामले में आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कठोर कदम नहीं उठाया है।

शिकायत के बाद लक्की मालवीय के कथित साथी अनिकेत चौहान को दो दिन पहले कनाडिया पुलिस ने पिस्टल के साथ पकड़ा था। इसके बावजूद मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।

कल पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने के बाद हैदर अली उर्फ दादा उनके पास दादा पहलवानों के फोन लगवाकर राजीनामे का दबाव बना रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि मंलगवार को लक्की मालवीय के भाई विक्की मालवीय और भांजे विशाल लाला उनके घर के बाहर रेकी करते दिखाई दिए, जिन्हें उनके साथियों ने पहचान लिया।

वही चिंटू मालवीय ने थाना प्रभारी सहर्ष यादव, डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़ और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को शिकायत देने का हवाला देते हुए कहा कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

संबंधित समाचार

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई
Top News

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई:किस खेल में बढ़ाया देश का गौरव; बोले-ऐसे ही मेहनत करते रहिए

2 minutes ago
कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया
Top News

कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया:मैनेजिंग कमेटी में मतभेद; इतने सदस्यों ने मांगा हिसाब

10 minutes ago
क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष
Top News

क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष:किससे मिलने के बाद मीडिया से क्या कहा; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का आलम

18 minutes ago
दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता
Top News

दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता:बोले-कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर

24 minutes ago
बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप
Top News

बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप:हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपे सबूत; संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

33 minutes ago
जलसंकट की आशंका गहराने लगी
Top News

जलसंकट की आशंका गहराने लगी:ट्यूबवेल कम पानी दे रहे; कई बोरिंग बंद हो चुके, खेती पर भी असर

about 1 hour ago
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी:थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई; इतने दिनों में दूसरी बार पुलिस कार्रवाई

about 1 hour ago
एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरा ट्रैवलर
Top News

एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरा ट्रैवलर:अब तक इतने लोगों की जान गई; इस जिले के निवासी जा रहे थे धर्मस्थल, ऐसे निकाले शव

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान
Top News

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

about 18 hours ago
संस्था में लाखों का गबन
Top News

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

about 18 hours ago
बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

about 18 hours ago
चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा
Top News

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

about 18 hours ago
उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद
Top News

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

about 19 hours ago
‘नि:शुल्क जलप्रदाय' के टैंकरों से कमर्शियल सप्लाई
Top News

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

about 19 hours ago
चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत
Top News

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

about 19 hours ago
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में
Top News

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

about 19 hours ago
3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू
Top News

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

about 19 hours ago
सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन
Top News

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

about 20 hours ago
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी
Top News

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

about 20 hours ago
मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!