खबर
Top News

होटल में नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक: मचा हंगामा; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 1:08 pm
शेयर करें:
होटल में नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर के देवासगेट थाना क्षेत्र के दूधतलाई स्थित होटल जय जगदीश में मंगलवार रात एक नाबालिग लड़की के साथ मुस्लिम युवक के मिलने पर हंगामे की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होटल पहुंचे।

सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान
उन्होंने युवक से पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी और दोनों को देवासगेट थाने ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, युवक शाजापुर जिले का रहने वाला है और उसकी पहचान नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।

पुलिस ने लड़की के स्वजन को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। वहीं, युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होटल के कमरे में मौजूदगी की मिली थी सूचना
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी अर्जुन सिंह भदौरिया के अनुसार, संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि होटल जय जगदीश के कमरा नंबर 303 में एक नाबालिग लड़की मौजूद है।

युवक व लड़की को थाने ले जाया गया
इसके बाद कार्यकर्ता होटल पहुंचे और वहां मौजूद युवक से पूछताछ की। बताया गया कि युवक ने शुरुआत में अपनी पहचान स्पष्ट नहीं की।

आधार कार्ड देखने पर उसकी पहचान मोइन पुत्र जाकिर शाह, उम्र 22 वर्ष, निवासी मगरिया, शाजापुर के रूप में हुई।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी और युवक व लड़की को थाने ले जाया गया।

मोबाइल और नशीले पदार्थों को लेकर किए दावे
संगठन के पदाधिकारियों ने दावा किया कि युवक शादीशुदा है और उसके मोबाइल में अन्य लड़कियों के संपर्क भी मिले हैं।

इसके अलावा, उसके पास गांजा और ‘गोगो’ नामक नशीला पदार्थ मिलने की बात भी कही गई है। हालांकि, इन दावों की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।

गरबा आयोजनों में जाने की बात आई सामने
पुलिस पूछताछ में लड़की के पिछले तीन दिनों से गरबा आयोजनों में जाने की जानकारी सामने आई। उसने दो अलग-अलग स्थानों पर गरबा करने जाने की बात बताई।

युवक के भी उसके साथ गरबा करने जाने की जानकारी दी गई है।

पुलिस ने नाबालिग को स्वजन के सुपुर्द किया
देवासगेट थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर परिहार ने बताया कि पुलिस को होटल में नाबालिग लड़की के एक युवक के साथ ठहरने की सूचना मिली थी।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता दोनों को थाने लेकर आए थे। पुलिस ने लड़की के स्वजन को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया है।

युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद
Top News

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़

7 minutes ago
ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री
Top News

ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री:क्या रालामंडल की टीम सोती रही

22 minutes ago
हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन
Top News

हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन:मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद रीजनल पार्क में पटाखा बाजार पर सवाल

27 minutes ago
वीडियो देखिये, बक्से में बंद मिला युवक का शव
Top News

वीडियो देखिये, बक्से में बंद मिला युवक का शव:पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या: सिलबट्टे से सिर पर किए वार, हाईवे की सर्विस लेन पर फेंका शव

29 minutes ago
मास्टर प्लान का विरोध
Top News

मास्टर प्लान का विरोध:66 गांवों के किसान सड़क पर उतरे; आपत्ति दर्ज कराने भोपाल आ रहे

32 minutes ago
जीमने पधारो सा
Top News

जीमने पधारो सा:कृतज्ञता, करुणा और सेवा का 10 दिवसीय इंदौर व इंदौरियों के चरणों में सादर वंदन

35 minutes ago
वीडियो देखिये, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड
Top News

वीडियो देखिये, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड:मरीजों में मची अफरा-तफरी; तीमारदारों ने मशक्कत कर बाहर खदेड़ा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

39 minutes ago
गर्म दाल से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत
Top News

गर्म दाल से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप; इंजेक्शन लगाने के बाद होश नहीं आने का दावा

43 minutes ago
भाजपा की महिला पार्षद से बदसलूकी का आरोप
Top News

भाजपा की महिला पार्षद से बदसलूकी का आरोप:इस कांग्रेस नेता का नाम आया सामने; नाराज कार्यकर्ता पुलिस थाने पहुंचे

about 1 hour ago
तीन मासूमों की संदिग्ध मौत से सनसनी
Top News

तीन मासूमों की संदिग्ध मौत से सनसनी:दशहरा मनाने निकले थे बच्चे; कुएं में मिले शव, ग्रामीणों ने जताई नरबलि की आशंका

about 1 hour ago
आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
Top News

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:पत्थर बरसाए-लाठी से पीटा; SI की वर्दी फाड़ी, 4 पुलिसकर्मी घायल

about 1 hour ago
भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान 23 अक्टूबर से
Top News

भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान 23 अक्टूबर से:1 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा; राहुल गांधी के बयानों और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, निकायों में खरीदी के नाम पर बड़ा खेल
Top News

वीडियो देखिये, निकायों में खरीदी के नाम पर बड़ा खेल:2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख में खरीदा; एसीएस ने पुराने वीडियो में खोली पोल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शराब के ठेके के बाहर नशे में धुत मिला सिपाही
Top News

वीडियो देखिये, शराब के ठेके के बाहर नशे में धुत मिला सिपाही:सिर के बल लटककर लगाता रहा खर्राटे; खाकी वर्दी की मर्यादा पर सवाल

about 2 hours ago
कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर रोक के निर्देश
Top News

कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर रोक के निर्देश:मुख्यमंत्री बोले-हादसा हुआ तो कलेक्टर-एसपी की तय होगी जवाबदेही, दीपावली और त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

about 2 hours ago
‘INDIA CHEM 2026’ का भव्य शुभारंभ
Top News

‘INDIA CHEM 2026’ का भव्य शुभारंभ:केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और अनुप्रिया पटेल के साथ मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हुए शामिल

about 2 hours ago
भाजपा नेता का डांसर के साथ कथित अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल
Top News

भाजपा नेता का डांसर के साथ कथित अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल:मंच पर उड़ाए रुपए; वीडियो की तारीख और कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं

about 2 hours ago
दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर कांग्रेस का निर्देश
Top News

दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर कांग्रेस का निर्देश:प्रवक्ता बिना अनुमति नहीं देंगे बयान; मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने जारी किया निर्देश

about 2 hours ago
शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा
Top News

शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा:शहर के व्यक्ति से 15 लाख की ठगी; वॉट्सएप पर युवती ने किया संपर्क, फर्जी ट्रेडिंग एप पर दिखाया मुनाफा

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
Top News

मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव:एल. मुरुगन के इस्तीफे से हुई रिक्त; निर्वाचन आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम, 2 अप्रैल 2030 तक था कार्यकाल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!