खबर
Top News

मुरम खदान बनी मौत का कुंड: चादर से बनाई अस्थायी नाव पलटी; किशोर की डूबने से मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 12:20 pm
शेयर करें:
मुरम खदान बनी मौत का कुंड

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
जिले के आष्टा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर मांडली में शनिवार शाम हादसा हो गया। गोशाला के पास स्थित बारिश के पानी से लबालब भरी पुरानी मुरम खदान में मछली पकड़ने गए चार किशोरों की अस्थायी नाव पलट गई।

हादसे में तीन किशोर तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि 14 वर्षीय दीपू पिता मुकेश, निवासी डूकाकुई (कन्नौद) गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसका शव बरामद किया गया।

नाव का बीच पानी में बिगड़ा संतुलन

जानकारी के अनुसार चारों किशोर बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हो चुकी मुरम खदान में मछली पकड़ने पहुंचे थे। गहरे हिस्से तक पहुंचने के लिए उन्होंने चादर की सहायता से अस्थायी नाव बनाई। जैसे ही नाव खदान के बीच पहुंची, उसका संतुलन बिगड़ गया व पलट गई।

हादसे के बाद तीन किशोर किसी तरह तैरकर किनारे तक पहुंच गए, लेकिन दीपू गहरे पानी में डूब गया। साथियों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू, शव बरामद
सूचना मिलते ही एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह किरार, थाना प्रभारी गिरीश दुबे और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया।

थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल आष्टा भेज दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

बारिश में मौत का जाल बन रहीं खुली खदानें
हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में खनन के बाद कई गिट्टी और मुरम खदानों को खुला छोड़ दिया जाता है। बरसात के दौरान ये गहरे पानी से भरकर खतरनाक तालाब बन जाती हैं, लेकिन न तो इनके आसपास फेंसिंग की जाती है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं।

कुछ दिन पहले भी डूबने से गई थी दो बच्चों की जान
स्थानीय लोगों के अनुसार, बापचा दोनिया गांव के पठार स्थित एक अन्य खदान में भी कुछ दिन पहले दो बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों व खदान संचालकों ने सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

सुरक्षा में लापरवाही पर कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले खदान संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी खुली खदानों के चारों ओर फेंसिंग, बाउंड्री वॉल और चेतावनी बोर्ड लगाना अनिवार्य करने की मांग की है।

साथ ही लापरवाही साबित होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कड़ी धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग भी की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

संबंधित समाचार

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

4 minutes ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

10 minutes ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

22 minutes ago
मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

34 minutes ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

40 minutes ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

44 minutes ago
सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट
Top News

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

about 1 hour ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

about 1 hour ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

about 1 hour ago
लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला
Top News

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

about 1 hour ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

about 1 hour ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

about 1 hour ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 18 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 19 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 19 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 20 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 20 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!