प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या: शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका के भाई पर ईंटों से किया हमला; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागदा।
उज्जैन जिले के नागदा में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग वजह बना। एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका के भाई की शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में ईंटों से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को जूना नागदा स्थित बाबू कबाड़ी के ईंट भट्टे के पास हनुमान मंदिर क्षेत्र में एक युवक का शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान 23 वर्षीय लखन उर्फ लाला निवासी नई आबादी, जूना नागदा के रूप में हुई। शव के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच में पता चला कि घटना से पहले लखन और 20 वर्षीय देव चंद्रवंशी साथ बैठकर शराब पी रहे थे।
इसी दौरान देव के प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में पास में पड़ी ईंट उठाकर लखन के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से लखन की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी देव चंद्रवंशी शादीशुदा है और उसका एक युवती से प्रेम संबंध था। मृतक लखन उसी युवती का भाई था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो शराब के नशे में हिंसक हो गया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में लगातार दबिश दी और चामुंडा माता मंदिर तथा चंबल नदी के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मामले की विवेचना जारी है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!