रिश्तों का कत्ल: मां की बेरहमी से हत्या; बेटे पर शक, खून से सना सिलबट्टा बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, निवाड़ी।
निवाड़ी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के गणेशपुरा सिनोनिया पश्चिमी गांव में 60 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि वारदात को मृतका के बेटे ने अंजाम दिया है। घटना के बाद से बेटा फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
खून से सना सिलबट्टा बरामद
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान भारती कुशवाहा (60), पत्नी ग्यादीन कुशवाहा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव घर में पड़ा मिला। जांच के दौरान महिला के मुंह से खून निकल रहा था और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले।
घटनास्थल से खून से सना सिलबट्टा भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि महिला का सिर सिलबट्टे पर पटककर या उसी से वार कर हत्या की गई।
बेटे पर गहराया शक, आरोपी फरार
मामले की जांच के दौरान मृतका के 30 वर्षीय बेटे दीपक उर्फ चिनटा कुशवाहा पर संदेह गहराया है। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह तलाश रही है।
हत्या के कारणों की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और लोग मां-बेटे के रिश्ते पर लगे इस गंभीर आरोप से स्तब्ध हैं।
संबंधित समाचार

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

पाक की बचकानी हरकत:SCO समिट की ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री मोदी समेत 5 नेताओं को हटाया

जनसुनवाई में आई 96 शिकायतें:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक; पुलिस कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पूर्व सीएम का अपनी ही पार्टी पर निशाना:बोले; ‘मेरे बयानों को निजी राय बताकर छोड़ दिया जाता था’

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

भीषण सड़क हादसा:रक्षाबंधन के बाद घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार; दो बाइकों की भिड़ंत में 4 की मौत

नाईजीरियन महिला तस्कर की निशानदेही पर मुंबई पहुंची 6 सदस्यीय टीम:डीलर की तलाश

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:उज्जैन बायपास; इंदौर-उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन और हरिफाटक ROB का निर्माण अब आगे बढ़ सकेगा

बहस के बजाय फोटो और वीडियो से चालान:यातायात पुलिस ने बदला तरीका; घंटाघर पर बनाए 100 से ज्यादा चालान, ड्रोन से भी की गई निगरानी

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:8 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत; मालिक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!