रिश्तों का कत्ल: पिता ने की बेटे की हत्या; छोटे भाई ने भी दिया साथ, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस जांच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब एक महीने तक जिस मामले को आत्महत्या माना गया, वह अब हत्या में बदल गया है।
पिता और भाई ने मिलकर की हत्या
27 वर्षीय रिंकू यादव की हत्या उसके ही पिता और भाई ने मिलकर की थी, जिसे बाद में आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। यह वारदात 4 मार्च 2026 की रात करीब 12:30 बजे नाका चंद्रवदनी क्षेत्र की गली नंबर 5 में हुई।
फंदे पर लटका दिया शव
पुलिस जांच में सामने आया कि पिता राजू यादव ने रिंकू का गला दबाया। भाई गौरव यादव ने उसके हाथ पकड़कर रखा। जब तक रिंकू की मौत नहीं हो गई, तब तक गला दबाया जाता रहा। हत्या के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या लगे।
पुलिस को दी गई थी आत्महत्या की जानकारी
घटना के अगले दिन पिता और भाई ने झांसी रोड थाना पुलिस को सूचना दी कि रिंकू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। उसी दिन परिजनों को सौंप दिया।
अंतिम संस्कार भी हो गया। इस दौरान पुलिस ने मामले को सुसाइड मान लिया और हत्या के एंगल पर ध्यान नहीं दिया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला राज
करीब एक महीने बाद 4 अप्रैल 2026 को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का सच उजागर कर दिया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला घोंटने और दम घुटने से हुई। यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है।
परफेक्ट क्राइम समझ बैठे थे आरोपी
सूत्रों के अनुसार, पिता और भाई को लगा था कि उन्होंने हत्या को आत्महत्या दिखाकर परफेक्ट क्राइम कर लिया है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उनकी पूरी साजिश उजागर कर दी।
पूछताछ में कबूला जुर्म
रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने 4 अप्रैल की रात दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।सख्ती से पूछताछ करने पर पिता राजू यादव और भाई गौरव यादव ने हत्या करना कबूल कर लिया।
बेटे की हरकत से परेशान होकर उठाया कदम
पूछताछ में पिता ने बताया कि रिंकू शराब के नशे में घर आया था। उसने पत्नी के साथ मारपीट की। उसे अलग कमरे में सुलाया गया। लेकिन कुछ देर बाद फिर हंगामा शुरू करने पर गुस्से में आकर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव के मुताबिक, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले दर्ज आत्महत्या की FIR को हत्या में बदल दिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जांच जारी
पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना में कोई और शामिल था या नहीं और हत्या की साजिश कितनी पहले से रची गई थी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!