प्रेमिका की हत्या: प्रेमी ने जहर का इंजेक्शन देकर मारा; सुसाइड नोट लिखकर की अपराध छिपाने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मेरठ।
एक निजी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रेमिका की ड्रिप में जहरीला रासायनिक पदार्थ मिलाकर हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने फर्जी सुसाइड नोट लिखकर शव के पास रख दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी
पुलिस के मुताबिक, फफूंडा निवासी 25 वर्षीय नेहा लोहिया नगर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। शनिवार दोपहर वह अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में अचेत अवस्था में मिलीं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौके से पुलिस को सल्फर की गोलियां मिली
मौके से पुलिस को सल्फर की गोलियां और एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, मृतका के परिजनों ने सुसाइड नोट की लिखावट पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की।
किसी प्रकार का विवाद नहीं था
उन्होंने पुलिस को नेहा की पुरानी लिखावट दिखाई और बताया कि ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का विवाद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच हत्या के एंगल से शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच में सामने आया कि अस्पताल कर्मचारी सुरेश और नेहा के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध थे।
शादी करने का दबाव बना रही थी नेहा
पुलिस के अनुसार, सुरेश पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। पूछताछ में उसने बताया कि नेहा उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने अपने साथी फरहान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
ड्रिप में जहरीला रासायनिक पदार्थ मिला दिया
जांच में खुलासा हुआ कि कमजोरी की शिकायत पर नेहा को ड्रिप लगाने के बहाने ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, जहां ड्रिप में जहरीला रासायनिक पदार्थ मिला दिया गया। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने फर्जी सुसाइड नोट तैयार कर शव के पास रख दिया और सल्फर की गोलियां भी रख दीं, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।
पति का हो चुका था निधन
पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट, नोटपैड, सिरिंज, रासायनिक पदार्थ का रैपर, कैनूला और मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि नेहा के पति का करीब एक वर्ष पहले निधन हो चुका था, जिसके बाद वह परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी निभाने के लिए अस्पताल में नौकरी कर रही थीं।
कार्रवाई की जा रही
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!