मजदूर की हत्या: सिर पर ईंट मारकर उतारा मौत के घाट; आरोपी परिवार सहित फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उधारी के पैसों को लेकरराऊ क्षेत्र में हुए विवाद में एक मजदूर की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोसी ने सिर पर ईंट मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मजदूर का तीन दिन तक इलाज चला, लेकिन बुधवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया।
नशे में किया हमला
राऊ पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सतीश चौहान (43) निवासी रंगवासा के रूप में हुई है। मृतक के भाई महेश चौहान ने बताया कि 8 जून की रात पड़ोसी राजेश मकवाना शराब के नशे में घर के बाहर हंगामा कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सतीश पर उसने ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
लॉकडाउन के समय का था लेनदेन
परिजनों के अनुसार सतीश और राजेश दोनों मजदूरी का काम करते थे। लॉकडाउन के दौरान दोनों के बीच पैसों का लेनदेन हुआ था। राजेश काफी समय से उधारी के पैसे वापस मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था।
तीन दिन इलाज के बाद मौत
हमले के बाद परिजन सतीश को पहले नजदीकी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां तीन दिन तक इलाज चला। बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।
आरोपी परिवार सहित फरार
परिवार ने बताया कि सतीश अविवाहित था और अपनी मां व छोटे भाई के साथ रहता था। घटना के बाद आरोपी राजेश मकवाना अपने परिवार सहित फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सतीश की मौत के बाद मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।
संबंधित समाचार

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!