किराना व्यापारी की हत्या: बदमाशों ने मारी गोली; सीने के आर-पार निकली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बैरसिया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान हनीफ (42) पिता मोहम्मद शफीक निवासी वार्ड नंबर 7 बैरसिया के रूप में हुई है।
गोली सीने के आर-पार निकल गई
वह शमशाबाद रोड स्थित एक ढाबे के पास मृत अवस्था में मिला। गोली उसके सीने में लगी और आर-पार निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
किसी से नहीं था कोई विवाद
परिजनों के अनुसार, हनीफ किसी रिश्तेदार के घर शमशाबाद जा रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और एक राउंड फायर कर फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया
घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक की बाइक जब्त कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
भोपाल ग्रामीण एसपी रामशरण प्रजापति के मुताबिक, आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!