सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण पर निगम की कार्रवाई: 17 दुकानें और 7 मकानों के हिस्से तोड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़क चौड़ीकरण की रफ्तार बढ़ाते हुए नगर निगम ने बुधवार को दो अलग-अलग इलाकों में रिमूवल कार्रवाई की। मूसाखेड़ी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक 45 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण में बाधक 17 दुकानों के हिस्से जेसीबी से हटाए गए।
17 दुकानों पर कार्रवाई
वहीं बाणगंगा के कुम्हार खाड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण में बाधक सात मकानों के आगे के अवैध हिस्सों को तोड़ा गया। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर जोन-18 और वार्ड-51 की टीम मूसाखेड़ी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक पहुंची।
यहां इंदौर विकास योजना-2021 के तहत सड़क को 45 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई की जद में आ रहे 17 दुकानों के बाधक निर्माण हटाए गए। कार्रवाई से पहले निगम अमले ने संबंधित हिस्सों की टेप से नपती की।
पुलिस की मौजूदगी में रिमूवल कार्रवाई पूरी की
इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में दो से अधिक जेसीबी मशीनों से निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। निगम अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में रिमूवल कार्रवाई पूरी की गई।
बाणगंगा में 7 मकानों के अवैध हिस्से हटाए
इसी तरह बाणगंगा के कुम्हार खाड़ी इलाके में भी सड़क निर्माण में बाधक निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने तीन जेसीबी मशीनों की मदद से सात मकानों के सामने बने अवैध हिस्सों को हटाया।
निगम के अनुसार, कार्रवाई से पहले कुछ मकान मालिकों ने अपने स्तर पर ही आगे का हिस्सा हटा लिया था। इसके बाद बचे हुए बाधक निर्माणों को निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से हटाया।
सड़क चौड़ीकरण के लिए लगातार कार्रवाई
नगर निगम शहर में सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों में बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को मूसाखेड़ी और बाणगंगा में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 24 निर्माणों के बाधक हिस्से हटाए गए।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!