खबर
Top News

प्रदेश अध्यक्ष की साइक्लोथॉन के दौरान नगर निगम की कार्रवाई: कचरा फैलाने पर कांग्रेस के कार्यक्रम पर इतने रुपये का जुर्माना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जुलाई 2026, 2:34 pm
शेयर करें:
प्रदेश अध्यक्ष की साइक्लोथॉन के दौरान नगर निगम की कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की ‘जेन-जी साइक्लोथॉन’ की शुरुआत मंगलवार को इंदौर से हुई, लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत एक अलग वजह से चर्चा में आ गई। कार्यक्रम स्थल पर कचरा फैलने की शिकायत के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के आरोप में 2 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया। नगर निगम द्वारा जारी जुर्माने की रसीद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

इंदौर से शुरू हुई साइक्लोथॉन
कांग्रेस के युवा स्वाभिमान अभियान के तहत आयोजित यह साइकिल यात्रा देवी अहिल्याबाई होलकर विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग परिसर से शुरू हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

इस अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। यात्रा इंदौर से निकलकर देवास, आष्टा और सीहोर होते हुए 15 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी।

कचरा फैलने की शिकायत पर निगम की कार्रवाई
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम को मौके पर कचरा फैलने की शिकायत मिली। शिकायत के बाद निगम की टीम ने पहुंचकर जांच की और स्पॉट फाइन की कार्रवाई की।

नगर निगम की ओर से जारी रसीद के अनुसार, 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

भोपाल में होगा समापन
कांग्रेस के अनुसार, इस साइक्लोथॉन का उद्देश्य युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाना है। यात्रा भोपाल पहुंचने के बाद वहां इसका समापन प्रस्तावित है। पार्टी का कहना है कि अभियान के जरिए शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों को सामने रखा जा रहा है।

जीतू पटवारी ने उठाए शिक्षा से जुड़े मुद्दे
साइक्लोथॉन के शुभारंभ के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि यह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सम्मान और भविष्य से जुड़ा अभियान है। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और शिक्षा विभाग में खाली पदों जैसे मुद्दे उठाए। कांग्रेस ने केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा, परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग भी दोहराई।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 10 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 11 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 11 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 12 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 12 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 12 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 13 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 13 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 13 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 13 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 13 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 13 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 14 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 14 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 14 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 14 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 14 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!