चला नगर निगम का बुलडोजर खतरनाक मकान हुए जमींदोज: स्नेहलता गंज और काछी मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई; सुरक्षा के लिए कॉरपोरेशन का सख्त रुख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम ने खतरनाक भवनों के खिलाफ आज भी बड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने शहर के उन मकानों को चिह्नित कर ध्वस्त किया, जो जर्जर स्थिति में थे और कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते थे।
जैसे ही निगम की जेसीबी ने कार्रवाई शुरू की और खतरनाक मकान गिरने लगे तो चारों तरफ धूल का घना गुबार छा गया। दृश्य इतना विकराल था कि आसपास का पूरा क्षेत्र धूल की चादर में ढंक गया।
नगर निगम के जोन नंबर-03 के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई में स्नेहलतागंज क्षेत्र के खतरनाक मकान क्रमांक 46/1 को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। इन भवनों के मालिक सतीश निगम, अविनाश निगम, कमलेश निगम, हरीश निगम और पंकज निगम हैं।
इसी क्रम में निगम की टीम ने काछी मोहल्ले में दिनेश कुशवाहा के खतरनाक मकान को भी जेसीबी की मदद से हटा दिया है।
भवन अधिकारी ज्योत्सना उबनारे के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान जोन अधिकारी पल्लवी पाल और नगर निगम रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याणे अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
नगर निगम का स्पष्ट कहना है कि जिन भवनों को तकनीकी रूप से खतरनाक घोषित किया जा चुका है उन्हें हटाना अनिवार्य है ताकि जनहानि को रोका जा सके।
निगम की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी, जिसमें शहरभर के उन जर्जर और खतरनाक मकानों को गिराया जाएगा, जो आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!