खबर
Top News

युवक के पेट में घोंपे कई चाकू: आईसीयू में कराया भर्ती; ऑर्बिट मॉल स्थित वाइन शॉप से लगे अवैध अहाते में वारदात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जुलाई 2026, 3:18 pm
शेयर करें:
युवक के पेट में घोंपे कई चाकू

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शराब दुकानों से सटे ढाबों में धड़ल्ले से चल रहे अवैध अहाते फिर खूनी वारदात की वजह बने हैं। रविवार देर रात विजय नगर थाना क्षेत्र के ऑर्बिट मॉल स्थित वाइन शॉप के पास बने अवैध अहाते से शराब पीकर निकले बदमाशों ने मामूली टक्कर और घूरकर देखने की बात पर 25 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया और बुलेट से भाग निकले। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक, भागीरथपुरा निवासी प्रकाश खींची (25) अपने मौसेरे भाई अनिकेत परिडवाल के साथ ऑर्बिट मॉल स्थित शराब दुकान के बाहर खड़ा था। रात करीब 11.15 बजे वहां पहले से शराब पी रहे 8-9 हथियारबंद बदमाशों से मामूली टक्कर हो गई। बात बढ़ी तो बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही सेकंड में एक बदमाश ने चाकू निकाला और प्रकाश के पेट व शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

घायल युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी बुलेट से फरार हो गए और जाते-जाते रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। घायल प्रकाश फ्रूट कारोबार में एजेंट का काम करता है।

उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है। इधर घटना की जानकारी लगते ही विजय नगर पुलिस और उसकी खुफिया टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

फुटेज में भी बदमाश मारपीट और चाकूबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर देर रात तक लगातार दबिश देकर मयंक, धीरज नामक युवकों सहित 4 से 5 बदमाशों को हिरासत में लिया।

2023 में बंद हुए अहाते... फिर कौन करवा रहा है शराबखोरी?: सरकार ने वर्ष 2023 में शराब दुकानों से जुड़े अधिकृत अहाते बंद कर दिए थे,ताकि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और उससे जुड़े अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

लेकिन शहर में हालात इसके बिल्कुल उलट हैं। अधिकांश वाइन शॉप के बाहर खुलेआम कुर्सियां, टेबल और स्नैक्स की दुकानों की आड़ में अवैध अहाते संचालित हो रहे हैं। यहां देर रात तक शराब परोसी जाती है और यही जगह विवाद, मारपीट और चाकूबाजी की वजह बन रही है।

अवैध अहातों में हिंसा की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले परदेशीपुरा, लसूड़िया, कनाड़िया समेत कई थाना क्षेत्रों की शराब दुकानों के बाहर संचालित अवैध अहातों में चाकूबाजी, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके इन अवैध ठिकानों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।

आजाद नगर और किशनगंज में भी खून-खराबा
ढाबों में भी खुलेआम परोसी जा रही शराब : एक तरफ पुलिस शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग कर रही है तो दूसरी तरफ अपने ही थाना क्षेत्र के कई ढाबा संचालकों को शराब परोसने की खुली छूट दे रही है, क्योंकि सिर्फ वाइन शॉप ही नहीं, शहर और बायपास के आसपास कई ढाबों पर भी अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है।

देर रात तक चलने वाली इन पार्टियों के बाद नशे में धुत लोग सड़क पर निकलते हैं, जिससे सड़क हादसों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। आबकारी विभाग भी कार्रवाई नाममात्र की कर रही हैं जिसके चलते अवैध अहाते फिर से संचालित होने लग जाते हैं।

आजाद नगर में राह चलते युवक पर वार
आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी चौराहे के सर्विस रोड पर भी रविवार रात विवाद के बाद चाकूबाजी हुई। पीड़ित सोनू वानखेड़े (35) के अनुसार मनीष, यश और रवि ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर मनीष ने चाकू से उसके सिर पर वार कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की। बीच-बचाव होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

किशनगंज में तलवार से हमला
किशनगंज थाना क्षेत्र के निधिनगर में रंजिश के चलते आकाश बोयत (28) पर तलवार से हमला किया गया। आकाश के मुताबिक दीपक स्वामी उर्फ गट्टू और छोटू स्वामी ने पहले विवाद किया, फिर छोटू ने उसका गला पकड़ लिया और दीपक ने तलवार से उसकी हथेली पर वार कर दिया। पत्नी शिखा और पड़ोसी के बीच-बचाव के बाद उसकी जान बच सकी।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

8 minutes ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

25 minutes ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

43 minutes ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 1 hour ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 1 hour ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 1 hour ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 2 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 3 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 3 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 3 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 3 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 3 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 3 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 4 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!