रिश्तों की आड़ में करोड़ों की ठगी: मोटे मुनाफे का झांसा देकर दंपति ने फंसाया; 40 रिश्तेदारों को लगाया चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर से निवेश के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहां एक दंपति ने भरोसे और रिश्तों का फायदा उठाकर करीब 40 लोगों से लगभग 2 करोड़ की ठगी कर ली।
सभी पीड़ित आपस में रिश्तेदार
हैरानी की बात यह है कि सभी पीड़ित आपस में रिश्तेदार हैं, जिससे आरोपी आसानी से लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहे।
भारी मुनाफे का लालच दिया
पीड़ित गुरुदयाल सिंह राठौर के अनुसार, अजय राठौर और उसकी पत्नी नीतू राठौर ने मानसी इंटरप्राइजेज टू नाम से एक फर्म बनाकर निवेश पर हर महीने भारी मुनाफे का लालच दिया।
कमीशन देने का वादा किया
साथ ही, नए निवेशक जोड़ने पर 4-5% कमीशन देने का भी वादा किया गया। भरोसे में आकर गुरुदयाल ने 30 लाख रुपये तक निवेश कर दिए, जिसके लिए उन्होंने सोना गिरवी रखा और फ्लैट पर लोन तक ले लिया।
कुछ महीनों तक मुनाफा दिया
अन्य पीड़ितों ने भी इसी तरह की कहानी बताई। नरेंद्र राठौर ने बताया कि शुरुआत में कुछ महीनों तक मुनाफा दिया गया, जिससे भरोसा मजबूत हुआ, लेकिन बाद में भुगतान अचानक बंद कर दिया गया।
बाद में कोई रकम वापस नहीं मिली
उन्होंने करीब 11-12 लाख रुपए लगाए थे। वहीं दिनेश राठौर ने पहले 3 लाख रुपए निवेश किए और मुनाफा मिलने पर 4 लाख रुपए और लगाए, लेकिन बाद में उन्हें भी कोई रकम वापस नहीं मिली।
बड़े डिजिटल नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका
ठगी की रकम पेटीएम, फोनपे और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से ट्रांसफर की गई, जिससे यह मामला एक बड़े डिजिटल नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत होता है।
दोनों मूल रूप से भिंड के निवासी
जब पीड़ितों को शक हुआ, तब तक आरोपी दंपति फरार हो चुके थे। उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों मूल रूप से भिंड के निवासी हैं। पत्नी नीतू चंडीगढ़ में और पति अजय नोएडा में रह रहा था।
कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई
पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने कई बार थाने, क्राइम ब्रांच और एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब सभी पीड़ित न्याय की मांग कर रहे हैं।
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की गुहार लगा रहे हैं।
संबंधित समाचार

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!