खबर
Top News

आबकारी विभाग से करोड़ों की ठगी: बैंक गारंटी के नाम पर थमाए फर्जी दस्तावेज; लाइसेंसधारी पर FIR

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अक्टूबर 2026, 5:40 pm
शेयर करें:
आबकारी विभाग से करोड़ों की ठगी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में शराब दुकान के लाइसेंस के लिए 2.75 करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिभूति राशि के बदले फर्जी ई-फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (ई-एफडीआर) और बैंक सत्यापन रिपोर्ट जमा करने का मामला सामने आया है।

एफआईआर दर्ज, जांच शुरू
मामला पीएंडटी चौराहा कंपोजिट शराब दुकान समूह के वर्ष 2024-25 के लाइसेंस से जुड़ा है। तत्कालीन लाइसेंसधारी जसवंत पर दस्तावेजों में जालसाजी करने का आरोप है।

आबकारी विभाग की शिकायत के आधार पर कोहेफिजा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आबकारी विभाग के अनुसार, पीएंडटी चौराहा शराब दुकान समूह (BPL/F-14) को वर्ष 2024-25 के लिए 27 करोड़ 55 लाख 35 हजार 348 रुपये के वार्षिक मूल्य पर जसवंत को आवंटित किया गया था।

नियमों के मुताबिक, लाइसेंसधारी को वार्षिक मूल्य की 10 प्रतिशत राशि यानी 2 करोड़ 75 लाख 53 हजार 535 रुपये प्रतिभूति के रूप में जमा करनी थी।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की ई-एफडीआर जमा करने का मामला
विभागीय पत्र के अनुसार, लाइसेंसधारी ने 12 मई 2024 की तारीख वाली एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की ई-एफडीआर आबकारी कार्यालय में प्रस्तुत की थी।

इसके बाद 20 मई 2024 को अपनी ई-मेल आईडी से बैंक की सत्यापन रिपोर्ट भी विभाग को भेजी गई थी।

इन दस्तावेजों के आधार पर प्रतिभूति राशि से संबंधित औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। बाद में दस्तावेजों की प्रामाणिकता को लेकर संदेह होने पर आबकारी विभाग ने बैंक से दोबारा सत्यापन कराने का निर्णय लिया।

दोबारा सत्यापन में बैंक ने दस्तावेज जारी करने से किया इनकार
आबकारी विभाग ने 10 और 12 अक्टूबर 2026 को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की एमपी नगर शाखा को पत्र भेजकर ई-एफडीआर और सत्यापन रिपोर्ट की पुष्टि मांगी।

बैंक ने 12 अक्टूबर को जारी दो अलग-अलग पत्रों में स्पष्ट किया कि संबंधित ई-एफडीआर और सत्यापन रिपोर्ट उसके द्वारा जारी नहीं किए गए थे।

इसके बाद आबकारी विभाग ने दस्तावेजों को कथित रूप से कूटरचित बताते हुए संबंधित लाइसेंसधारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विभाग की ओर से 17 अक्टूबर को कोहेफिजा थाना प्रभारी को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा गया था।

धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में एफआईआर
कोहेफिजा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह के अनुसार, सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय से मिले पत्र के आधार पर धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि दस्तावेज किसने तैयार किए और जमा किए तथा प्रतिभूति राशि से जुड़े मामले में किनकी भूमिका रही। फिलहाल आरोपों के संबंध में पुलिस जांच जारी है।

संबंधित समाचार

नशे में धुत व्यक्ति ने स्कूल वैन में की तोड़फोड़
Top News

नशे में धुत व्यक्ति ने स्कूल वैन में की तोड़फोड़:अंदर बैठे थे बच्चे; हीरानगर थाना क्षेत्र की घटना

3 minutes ago
कार खरीदने का गणित बदला
Top News

कार खरीदने का गणित बदला:पेट्रोल को मिल रही CNG; हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों से चुनौती, कंपनियां भी बदल रही रणनीति

11 minutes ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:व्यापारी के यहां से 375 किलो किशमिश जब्त; दीपावली से पहले जांच अभियान तेज

35 minutes ago
11 साल की बच्ची ने किया सुसाइड
Top News

11 साल की बच्ची ने किया सुसाइड:फंदे पर लटका मिला शव; स्कूल नहीं जाने पर मां ने लगाई थी डांट

about 1 hour ago
आसाराम को सीने में दर्द
Top News

आसाराम को सीने में दर्द:पंचकर्म कराने अस्पताल नहीं पहुंचे; उज्जैन आश्रम में कर रहे आराम

about 1 hour ago
फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल
Top News

फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल:यह है सबसे चर्चित मामला; 'खुलासा फर्स्ट' ने किया था खुलासा, अब संभागायुक्त से तहसीलदार तक के आदेश जांच के घेरे में, लगातार हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

about 2 hours ago
विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र
Top News

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

about 2 hours ago
अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ
Top News

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

about 2 hours ago
महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़
Top News

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

about 2 hours ago
प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी
Top News

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

about 2 hours ago
दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 2 hours ago
परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी
Top News

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

about 3 hours ago
निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा
Top News

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

about 3 hours ago
भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी
Top News

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

about 3 hours ago
कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध
Top News

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

about 3 hours ago
युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी
Top News

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

about 3 hours ago
सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा
Top News

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली
Top News

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

about 3 hours ago
दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी
Top News

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर
Top News

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!