1500 रुपए में MRI: धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महंगी मेडिकल जांचों से परेशान मरीजों के लिए राहत की खबर है। शहर के जवाहर मार्ग स्थित इमली साहिब गुरुद्वारे में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर तैयार किया जा रहा है।
करीब 17 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस सेंटर में अत्याधुनिक MRI, CT Scan और पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है।
इस सेंटर की सबसे खास बात जांच की कम कीमत होगी। श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष मोनू भाटिया के मुताबिक, यहां MRI की जांच करीब 1500 से 2000 रुपए में कराने की योजना है। दावा है कि यह बाजार में उपलब्ध सामान्य दरों की तुलना में काफी कम होगी।
खास बात यह है कि सेंटर पर मरीजों की जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। किसी भी समाज और वर्ग का व्यक्ति यहां कम कीमत पर जांच करा सकेगा।
17 करोड़ की लागत से तैयार होगा हाईटेक सेंटर
श्री गुरु सिंह सभा इंदौर और मुंबई की चार साहिबजादे चैरिटेबल ट्रस्ट के बीच हुए समझौते के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया है। कुछ महीने पहले श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष मोनू भाटिया और ट्रस्ट के बाबा पुरिंदर सिंह के बीच एमओयू हुआ था।
इंदौर में सेंटर के लिए श्री गुरु सिंह सभा ने गुरुद्वारे में करीब 2500 वर्ग फीट का हॉल ट्रस्ट को उपलब्ध कराया है। यह जगह करीब 15 साल के लिए नि:शुल्क दी गई है।
हाल ही में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इंदौर पहुंचकर सेंटर के लिए निर्धारित जगह का निरीक्षण किया, जिसके बाद निर्माण और अन्य तैयारियां शुरू कर दी गईं।
MRI, CT Scan और पैथोलॉजी की सुविधा
डायग्नोस्टिक सेंटर में आधुनिक मशीनें लगाने की तैयारी है। यहां MRI, CT Scan और पैथोलॉजी जैसी जरूरी जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
योजना के मुताबिक सेंटर को तैयार होने में करीब पांच महीने लग सकते हैं। इसके बाद डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ मेडिकल स्टोर भी शुरू करने की तैयारी है।
1500 से 2000 रुपए में MRI कराने की तैयारी
सेंटर का सबसे बड़ा आकर्षण कम कीमत पर MRI जांच होगी। मोनू भाटिया के मुताबिक, MRI के लिए 1500 से 2000 रुपए तक शुल्क रखने की योजना है।
महंगी MRI और CT Scan जांच के कारण कई बार मरीजों पर इलाज के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। ऐसे में कम दरों पर अत्याधुनिक जांच उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
दवाओं पर भी 70% तक छूट का दावा
डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ मेडिकल स्टोर भी शुरू किया जाएगा। ट्रस्ट की योजना के अनुसार यहां दवाएं करीब 70 फीसदी तक की छूट पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे मरीजों को एक ही जगह पर कम कीमत में जांच और दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
जाति-धर्म नहीं, जरूरत के आधार पर मिलेगी सुविधा
इस पहल की खास बात यह है कि सेंटर की सेवाएं किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं रहेंगी। सभी धर्म और वर्ग के मरीज यहां जांच करा सकेंगे।
श्री गुरु सिंह सभा के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य महंगी स्वास्थ्य जांचों के कारण परेशान होने वाले जरूरतमंद मरीजों को बेहतर और किफायती सुविधा उपलब्ध कराना है।
चोइथराम अस्पताल के साथ भी हो चुका है एमओयू
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में श्री गुरु सिंह सभा पहले भी पहल कर चुकी है। करीब दो साल पहले सभा ने चोइथराम अस्पताल के साथ सिख समाज के सदस्यों के इलाज के लिए एमओयू किया था।
इसके तहत मेडिकल कार्ड बनाए गए और पात्र मरीजों को डॉक्टर की जांच, मेडिकल टेस्ट और उपचार में रियायत की सुविधा दी गई।
संबंधित समाचार

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं

सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित:बड़ा सवाल; आखिर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद क्यों जागा विभाग

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया:मेरे किले में सालभर जलती हैं चार अखंड ज्योत

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर:ढाबे की दीवार तोड़कर किचन में घुसी; चालक की हालत गंभीर

कण-कण हुआ मैयामयी:शिखर पर पहुंची आस्था, शक्ति की साधना में लीन हुआ जन-मन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!