खबर
Top News

सांसद ने लिखा रेल मंत्री को पत्र: रेल मंत्रालय के समक्ष उठाई भविष्य की जरूरतें; इन स्टेशनों को जंक्शन स्तर पर विकसित करने की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 3:48 pm
शेयर करें:
सांसद ने लिखा रेल मंत्री को पत्र

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने रेलवे मंत्रालय के समक्ष शहर की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मांगलिया गांव और राऊ रेलवे स्टेशनों के विस्तार, अपग्रेडेशन तथा जंक्शन स्तर के विकास की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि इंदौर तेजी से मध्य भारत के प्रमुख रेलवे केंद्र के रूप में उभर रहा है, ऐसे में मुख्य रेलवे स्टेशन के साथ बाहरी क्षेत्रों के स्टेशनों को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस करना आवश्यक है।

सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में कहा कि इंदौर में नई रेल परियोजनाओं, नई रेल लाइनों और ट्रेनों के विस्तार के चलते आने वाले वर्षों में यात्री और माल परिवहन का दबाव काफी बढ़ने वाला है। ऐसे में केवल इंदौर जंक्शन पर निर्भर रहने के बजाय शहर के उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशनों को भी विकसित किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि शहर का विस्तार तेजी से मांगलिया-शिप्रा और राऊ क्षेत्र की ओर हो रहा है। इन इलाकों में लगातार नई कॉलोनियां, औद्योगिक इकाइयां और व्यावसायिक गतिविधियां विकसित हो रही हैं। भविष्य में यहां रेलवे सेवाओं की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए अभी से आवश्यक अधोसंरचना तैयार करना जरूरी है।

सांसद ने सुझाव दिया कि मांगलिया गांव और राऊ रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, आधुनिक यात्री सुविधाएं, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, बेहतर पहुंच मार्ग और ट्रेनों के संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी सुविधाएं विकसित की जाएं। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे संचालन भी अधिक सुगम होगा।

उन्होंने विशेष रूप से प्रस्तावित मांगलियागांव-बुधनी नई रेल लाइन का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके पूरा होने के बाद मांगलिया गांव स्टेशन का महत्व कई गुना बढ़ जाएगा। यह स्टेशन भविष्य में एक महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन के रूप में विकसित हो सकता है, जिससे मालवा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी और यात्री सुविधाओं का भी विस्तार होगा।

इसी प्रकार राऊ रेलवे स्टेशन को भी दक्षिण इंदौर और आसपास के क्षेत्रों की बढ़ती आबादी तथा यात्री दबाव को देखते हुए उन्नत किए जाने की आवश्यकता बताई गई है। सांसद का मानना है कि यदि इन दोनों स्टेशनों का समुचित विकास किया जाता है तो मुख्य इंदौर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और ट्रेनों का दबाव कम होगा तथा नई ट्रेनों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि रेलवे नेटवर्क का संतुलित विकास इंदौर महानगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भी आवश्यक है। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी, औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

सांसद शंकर लालवानी ने उम्मीद जताई कि रेलवे मंत्रालय इंदौर के दीर्घकालिक विकास और बढ़ती जरूरतों को देखते हुए मांगलिया गांव और राऊ रेलवे स्टेशनों के उन्नयन संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय लेगा और दोनों स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगा।

संबंधित समाचार

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण
Top News

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

1 minute ago
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा
Top News

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

3 minutes ago
MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल
Top News

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

9 minutes ago
विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं
Top News

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

10 minutes ago
बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार
Top News

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

18 minutes ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

21 minutes ago
युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

22 minutes ago
बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़
Top News

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

25 minutes ago
रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब
Top News

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

34 minutes ago
एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ
Top News

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

34 minutes ago
बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर
Top News

बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर:ढाबे की दीवार तोड़कर किचन में घुसी; चालक की हालत गंभीर

35 minutes ago
कण-कण हुआ मैयामयी
Top News

कण-कण हुआ मैयामयी:शिखर पर पहुंची आस्था, शक्ति की साधना में लीन हुआ जन-मन

44 minutes ago
शहर ने फिर दिखाई दिलदारी
Top News

शहर ने फिर दिखाई दिलदारी:मासूम अनिका के इलाज के लिए जुटाए 9 करोड़ रुपए; लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी की पहल रंग लाई

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे:शहर में अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल; ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश

about 1 hour ago
चुनरी यात्रा के बैनरों से मंत्री की तस्वीर गायब
Top News

चुनरी यात्रा के बैनरों से मंत्री की तस्वीर गायब:फिर तेज हुई सियासी चर्चाएं; भाजपा के भीतर गुटबाजी को लेकर अटकलें

about 1 hour ago
चलती पुलिस वैन से कूदकर दो आरोपी फरार
Top News

चलती पुलिस वैन से कूदकर दो आरोपी फरार:ब्रिज के पास दिया चकमा; पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आए

about 2 hours ago
त्योहारों के दौरान पुलिस का आधी रात को बड़ा अभियान
Top News

त्योहारों के दौरान पुलिस का आधी रात को बड़ा अभियान:इतने बदमाशों पर कार्रवाई; चारों जोन में एक साथ सघन जांच और गश्त

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद इतने लोगों की मौत
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद इतने लोगों की मौत:इतने लोग हुए घायल; गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल पहुंचे, पूजा कमेटी के सचिव-उपाध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, गरबा पंडाल में किशोरी से दुर्व्यवहार के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी ऐसी सफाई
Top News

वीडियो देखिये, गरबा पंडाल में किशोरी से दुर्व्यवहार के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी ऐसी सफाई:बोले- दोषी हूं तो राजबाड़ा पर फांसी दे दो; निष्पक्ष जांच की मांग

about 2 hours ago
काल बनकर घुसे ट्रक ने ली इतनी जानें
Top News

काल बनकर घुसे ट्रक ने ली इतनी जानें:दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ दीवार से टकराया; इतने लोग घायल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!