MP Weather Alert: प्री-मानसून मेहरबान; लेकिन अच्छी बारिश को तरसेंगे 45 से ज्यादा जिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में इस बार मानसून को लेकर मौसम विभाग ने मिश्रित संकेत दिए हैं। एक ओर प्री-मानसून गतिविधियां रिकॉर्ड तोड़ बारिश करा रही हैं, वहीं दूसरी ओर मानसून सीजन के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 47 जिलों में औसत से कम वर्षा दर्ज हो सकती है।
47 जिलों में कम बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग के कई जिलों में इस बार बारिश सामान्य से कम रह सकती है।
भोपाल संभाग
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़ विदिशा।
इंदौर संभाग
इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर।
जबलपुर संभाग
जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट
प्री-मानसून ने दी राहत
मानसून आने से पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो चुकी है। 14 जिलों में सामान्य से 100 प्रतिशत से लेकर 672 प्रतिशत तक अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मानसून की वर्तमान स्थिति
दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 4 जून को केरल में प्रवेश करने के बाद यह महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों में मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों में आगे बढ़ेगा।
11-12 जून को फिर बदलेगा मौसम
उत्तर-पश्चिम भारत में 11 जून से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
भोपाल में 18 जून के आसपास मानसून की दस्तक
भोपाल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 18 जून मानी जाती है, लेकिन इस बार मानसून 2 से 3 दिन की देरी से पहुंच सकता है। ऐसे में राजधानी में मानसून की एंट्री 20 से 25 जून के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि प्री-मानसून बारिश के कारण भोपाल में जून के शुरुआती दिनों में ही करीब 67 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है, जो सामान्य से अधिक है।
फिलहाल बढ़ेगी उमस और गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ गया है। इसके कारण अगले दो-तीन दिन तापमान बढ़ सकता है और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 12 जून के बाद फिर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
खजुराहो रहा सबसे गर्म
9 जून को प्रदेश के 25 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। खजुराहो का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा।
पिछले 10 वर्षों में जून की बारिश (भोपाल)
वर्ष बारिश (मिमी)
2025 156
2024 276.9
2023 142.3
2022 38.2
2021 266.3
2020 405.3
2019 115.1
2018 113.3
2017 86.5
2016 107.4
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की प्रगति और आगामी सिस्टमों की सक्रियता के आधार पर पूर्वानुमान में आगे बदलाव भी संभव है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!