दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत: सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे में देवास के छात्र अर्पित जाज की मौत की पुष्टि हुई है। अर्पित के मलबे में दबे होने की जानकारी मिलने के बाद उनके पिता भूपेंद्र दिल्ली पहुंचे। सोमवार सुबह अर्पित का शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को देवास लाया जाएगा।
रक्षाबंधन की छुट्टी मनाकर रविवार सुबह ही पहुंचा था दिल्ली
परिजनों के मुताबिक अर्पित रक्षाबंधन की छुट्टी मनाने के लिए देवास आया था। छुट्टी खत्म होने के बाद वह शनिवार को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ और रविवार सुबह करीब 7 बजे दिल्ली पहुंचा था। दिल्ली पहुंचने के बाद उसने माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात भी की थी।
उस वक्त सब कुछ सामान्य था। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद परिवार पर इतना बड़ा दुख टूटने वाला है।
खाना खाने के बाद अचानक ढह गई इमारत
जानकारी के मुताबिक अर्पित सत्य निकेतन हॉस्टल डेज की बिल्डिंग नंबर 11 के कमरा नंबर 302 में रह रहा था। दोपहर में खाना खाने के बाद अचानक इमारत भरभराकर गिर गई और अर्पित मलबे के नीचे दब गया।
बताया जा रहा है कि इमारत में पिछले कुछ दिनों से मरम्मत का काम भी चल रहा था। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच अभी जारी है।
एक साल पहले PG में रहने पहुंचा था, तब ठीक थी बिल्डिंग
अर्पित के पिता के मुताबिक, उनका बेटा करीब एक साल पहले PG में रहने पहुंचा था। उस समय इमारत उन्हें पूरी तरह ठीक लगी थी। कहीं से भी यह जर्जर या खतरनाक नजर नहीं आती थी। इसी वजह से परिवार के लिए यह हादसा और भी बड़ा सदमा बनकर सामने आया है।
फोन नहीं उठा तो सोचा थक गया होगा
परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद जब दोपहर में अर्पित को फोन किया गया तो उसने फोन नहीं उठाया। शुरुआत में परिवार ने सोचा कि वह सुबह ही देवास से दिल्ली पहुंचा है, इसलिए सफर की थकान के कारण आराम कर रहा होगा।
लेकिन कुछ समय बाद बिल्डिंग गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार की चिंता बढ़ गई और पिता तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
अर्पित की मौत की खबर के बाद परिवार में मातम पसरा है। उसके माता-पिता दिल्ली में हैं और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव लेकर देवास लौटेंगे। परिजनों के मुताबिक शव सोमवार देर शाम तक देवास पहुंचने की संभावना है। घर पर अर्पित के दादा और बड़ी बहन प्रियांशी हैं।
परिवार के लिए यह यकीन करना मुश्किल है कि जिस बेटे से कुछ घंटे पहले वीडियो कॉल पर बात हुई थी, अब वह उनके बीच नहीं रहा।
आत्माराम कॉलेज में B.Com सेकंड ईयर का छात्र था
अर्पित दिल्ली के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में B.Com द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के लिए वह दिल्ली में रह रहा था और हॉस्टल/PG में ठहरा हुआ था।
रक्षाबंधन पर परिवार से मिलने के बाद वह रविवार सुबह ही दिल्ली लौटा था। लेकिन उसी दिन हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
संबंधित समाचार

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!