MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट जारी: 6525 उम्मीदवार चयनित; ऐसे देखें अपना परिणाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट गुरुवार को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने जारी कर दिया। 7,500 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में करीब 9.78 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 6,525 उम्मीदवारों का अंतिम चयन हुआ है।
टॉप-10 में OBC वर्ग का दबदबा
इस बार जारी परिणाम में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों का वर्चस्व देखने को मिला। टॉप-10 सूची में 7 उम्मीदवार OBC वर्ग से हैं। वहीं, कुल 10 में से 8 पुरुष और 2 महिला अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है। इसके अलावा अनारक्षित (UR) और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के उम्मीदवार भी सूची में शामिल हैं।
ये रहे टॉप-5 टॉपर्स
जबलपुर के सुनील मीणा – 169 अंक (प्रथम स्थान)
जबलपुर के अंकित रघुवंशी – द्वितीय स्थान
नीमच के दीपक जाट – तृतीय स्थान
रीवा के आदर्श सेन – चतुर्थ स्थान
भोपाल के सूरज मसीह – पंचम स्थान
दो चरणों में हुई चयन प्रक्रिया
भर्ती का पहला चरण 25 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें 57,985 उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए योग्य पाया गया। इसके बाद 23 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) आयोजित की गई।
11 शहरों में आयोजित हुई थी परीक्षा
यह परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच राज्य के 11 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की गई थी।
NEP पद्धति से तैयार हुआ रिजल्ट
अंतिम परिणाम Normalised Equi-Percentile (NEP) पद्धति के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा दोनों के अंकों को शामिल किया गया है।
आरक्षण का भी रखा गया ध्यान
बोर्ड के अनुसार, अंतिम चयन में लगभग 87% पद सामान्य प्रक्रिया के तहत और 14% पद OBC वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!