एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला: अब फेल-पास सभी छात्रों को दूसरा मौका; 7 मई से ‘द्वितीय परीक्षा’, नंबर सुधारने का भी अवसर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने इस वर्ष से परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए पारंपरिक पूरक परीक्षा व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। इसकी जगह अब ‘द्वितीय परीक्षा’ (Second Exam) शुरू की जा रही है, जिसमें फेल और पास दोनों तरह के छात्र शामिल हो सकेंगे। यह नई व्यवस्था 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं पर लागू होगी।
फेल ही नहीं, पास छात्र भी दे सकेंगे परीक्षा
नई व्यवस्था की सबसे खास बात यह है कि अब केवल फेल छात्र ही नहीं, बल्कि पास विद्यार्थी भी अपने अंक सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। पहले जहां सीमित विषयों में फेल छात्र ही पूरक परीक्षा दे पाते थे, वहीं अब सभी छात्रों को समान अवसर मिलेगा।
उस विषय की परीक्षा देना अनिवार्य
जो छात्र किसी विषय में अनुत्तीर्ण हैं, उनके लिए उस विषय की परीक्षा देना अनिवार्य होगा, जबकि पास छात्र अपनी इच्छा से किसी भी विषय में शामिल होकर बेहतर अंक प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं।
7 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं
बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार- 12वीं (हायर सेकेंडरी) की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित होगी। 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 तक चलेगी सभी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित की जाएंगी।
बेहतर अंक ही होंगे अंतिम मान्य
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा और द्वितीय परीक्षा में से जिस परीक्षा में छात्र को अधिक अंक मिलेंगे, वही अंतिम परिणाम माना जाएगा। इससे छात्रों को बिना किसी जोखिम के अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा।
पूरक परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह खत्म
अब तक की व्यवस्था में हाईस्कूल में अधिकतम दो विषय और हायर सेकेंडरी में एक विषय में फेल छात्र ही पूरक परीक्षा दे सकते थे। लेकिन नई ‘द्वितीय परीक्षा’ प्रणाली के लागू होने के बाद यह पुरानी व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 7 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से पूरी की जाएगी, जहां निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी विजिट कर सकते हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!