शादी से पहले मातम: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; मां-बेटे की मौत, 4 दिन बाद जानी थी बारात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम मांगरूल नाके के पास मंगलवार रात शादी की तैयारी कर लौट रहे मां-बेटे की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद 12 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
19 अप्रैल को जानी थी बारात
हादसे में मृतकों की पहचान ग्राम ऊंचांन निवासी 21 वर्षीय अभिषेक कीर और उनकी मां नर्मदी बाई (45) के रूप में हुई है। अभिषेक की 19 अप्रैल को शादी थी और घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। परिवार के मुताबिक, 17 अप्रैल को माता पूजन और 18 अप्रैल को मंडप का कार्यक्रम तय था।
खरीदारी कर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपनी मां और भांजे शुभम के साथ शादी की खरीदारी करने हरदा गए थे। रात करीब सवा आठ बजे तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मांगरूल नाके पर वन विभाग चौकी के पास पाइप खाली कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक और उनकी मां के सिर में गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, भांजे शुभम की नाक में गंभीर चोट आई है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अभिषेक दो भाइयों में छोटा था और उसकी तीन बहनें हैं। परिजनों ने बताया कि उसके पिता पिछले कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार हैं और सुनने में भी असमर्थ हैं। ऐसे में इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
घायल भोपाल रेफर, जांच शुरू
हादसे के बाद तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। घायल शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर करने की सलाह दी गई है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
संबंधित समाचार

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!