खबर
Top News

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत: देर रात हुआ हादसा; साथी गंभीर रूप से घायल

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मार्च 2026, 3:36 pm
170 views
शेयर करें:
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

भाई के घर से लौट रहे थे दोनों
पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय राजेश कजलीखेड़ा इलाके में रहता था और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) परिसर के एक छात्रावास में साफ-सफाई का काम करता था। मंगलवार रात वह अपने साढ़ू के साथ जाटखेड़ी स्थित भाई के घर गया था। खाना खाने के बाद दोनों देर रात करीब 1:30 बजे वापस लौट रहे थे।

रोहित नगर पुलिया के पास हादसा
वापसी के दौरान रोहित नगर पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका साथी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

कार चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि कार चालक ही दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन बाद में मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!