तीन बच्चों की मां ने की आत्महत्या: जहर खाकर दी जान; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय सीमा प्रजापति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
गंभीर हालत में लाया गया था हॉस्पिटल
पुलिस के मुताबिक सीमा, जो अभिषेक नगर में अपने परिवार के साथ रहती थी, को बुधवार रात गंभीर हालत में एमवाय हॉस्पिटल लाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जहर खाने की बात स्वीकार की
पति चंद्रभान प्रजापति ने बताया कि वह रात करीब साढ़े 10 बजे घर पहुंचे तो सीमा की तबीयत खराब थी। पूछने पर उसने जहर खाने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीमा का किसी करण नाम के युवक से मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी बात से आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया।
तीन बच्चे की मां थी सीमा
दोनों की शादी को 8 साल से अधिक समय हो चुका था और उनके तीन बच्चे हैं। परिवार मूल रूप से सागर का रहने वाला है और करीब 14 साल पहले इंदौर आकर बस गया था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले में महिला के मोबाइल की जांच की जाएगी, ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO:इनका नाम लगभग तय; आज ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा:अब तक 1127 लोगों की मौत; 4600 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!