बेटी के सामने मां से अभद्रता: युवती के साथ अश्लील हरकत; शहर में बढ़ रही महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की वारदातें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामलों में भंवरकुआं और बाणगंगा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं के साथ न सिर्फ अभद्रता की गई, बल्कि विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट और जान से खत्म करने की धमकी तक दे डाली।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी का चितावद क्षेत्र में रहने वाले युवक गुरु उर्फ अनु के साथ प्रेम संबंध था। इसी को लेकर महिला पति के साथ आरोपी से बात करने उसके पास पहुंची थी। महिला के अनुसार बातचीत के दौरान स्थिति सामान्य थी, लेकिन तभी आरोपी का दोस्त मुन्ना वहां पहुंच गया।
आरोप है कि मुन्ना ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक हुई इस हरकत से महिला घबरा गई और उसने पति को आवाज लगाई। पति के मौके पर पहुंचते ही विवाद बढ़ गया। इस दौरान आरोपी मुन्ना ने भाई मेहुल हड़िया को भी बुला लिया। दोनों ने मिलकर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। भंवरकुआं पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
पड़ोसी की अश्लील हरकत से परेशान
बाणगंगा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने अपने पड़ोसी राजेश के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने बताया कि आरोपी लंबे समय से उस पर बुरी नजर रखता था और आए दिन अश्लील इशारे करता था।
जब युवती की मां ने आरोपी को समझाने की कोशिश की तो वह और आक्रामक हो गया। आरोप है कि आरोपी अपने साथियों के साथ घर के बाहर पहुंचा और गालियां देने लगा। इस दौरान आरोपी ने सार्वजनिक रूप से अपने कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं।
पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी राजेश अपने साथी गौतम और अन्य लोगों के साथ घर में घुसा और परिवार के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की। बाणगंगा पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी राजेश और उसके साथियों के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत, घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!