मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र: यूसीसी विधेयक पेश; ओबीसी महासभा ने किया प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक 2026 सदन में पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि विधेयक पर अगले दिन चर्चा कराई जाएगी और उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इसी बीच OBC महासभा के सदस्यों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों को भोपाल पुलिस ने रंगमहल चौराहे पर रोक दिया। बैरिकेड पार करने की कोशिश और पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
विधानसभा के अंदर उज्जैन जमीन खरीदी मामले को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच हंगामा हुआ। शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।
इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के मुखौटे पहनकर सरकार पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार की आलोचना की और कहा कि खाद व बीज की उपलब्धता में समस्या है। विधानसभा में विपक्ष ने बरगी क्रूज हादसे में हुई मौतों और नीट परीक्षार्थियों से जुड़े मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।
सत्र में पेश किए गए प्रमुख विधेयक- मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक 2026, मध्य प्रदेश कार्य स्थल सशक्तिकरण संहिता विधेयक 2026, मध्य प्रदेश धनवंतरी स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026, मध्य प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विधेयक 2026, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक 2026, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक 2026, पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज संशोधन विधेयक 2026 और GST, VAT और अन्य संशोधन विधेयक।
संबंधित समाचार

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!