खबर
Top News

अगले हफ्ते प्रदेश में दस्तक दे सकता है मानसून: इस संभाग से हो सकता है प्रवेश; फिलहाल आंधी-बारिश और लू का दौर जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जून 2026, 11:24 am
शेयर करें:
अगले हफ्ते प्रदेश में दस्तक दे सकता है मानसून

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं है। मौसम विभाग और मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं और प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। संभावना है कि मानसून प्रदेश में मालवा-निमाड़ और महाकौशल क्षेत्र के रास्ते प्रवेश करे।

इंदौर-जबलपुर संभाग से हो सकती है मानसून की एंट्री
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मानसून की पहली दस्तक इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों से हो सकती है। संभावित प्रवेश वाले जिलों में छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और बैतूल शामिल हैं।

आज कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
मानसून आने से पहले प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। मंगलवार को कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रभावित जिलों में बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया और शहडोल प्रमुख हैं। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

10 और 11 जून को लू का असर
एक ओर जहां प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी, वहीं दूसरी ओर बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। 10 और 11 जून को भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया गया है।

गर्मी अभी भी बरकरार
आंधी और बारिश के बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। सोमवार को मंडला में सर्वाधिक 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

बड़े शहरों में तापमान इस प्रकार रहा- ग्वालियर – 41.6°C, जबलपुर – 40°C, उज्जैन – 39.5°C, भोपाल – 38.7°C और इंदौर – 38.6°C। इसके अलावा छिंदवाड़ा, खजुराहो, दमोह, राजगढ़, नरसिंहपुर, शाजापुर, खंडवा और गुना समेत कई जिलों में तापमान 41 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

प्रदेश में एक साथ तीन मौसम का असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य प्रदेश इस समय एक संक्रमण काल से गुजर रहा है। प्रदेश में एक साथ तीन तरह की मौसमीय स्थितियां दिखाई दे रही हैं। कई जिलों में भीषण गर्मी, अनेक क्षेत्रों में प्री-मानसून बारिश और दक्षिणी हिस्सों में बढ़ती नमी और उमस।

महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के जिलों रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट और सिवनी—में अगले तीन से चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

भोपाल-नर्मदापुरम क्षेत्र को मिलेगी राहत
भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में दोपहर बाद बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मालवा-निमाड़ में बढ़ेगी उमस
धार, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर में अरब सागर से आने वाली नमी का असर दिखाई देगा। यहां बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उमस भी बढ़ेगी।

तापमान में गिरावट के संकेत
मौसम विभाग का अनुमान है कि जहां बारिश होगी वहां अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि जिन क्षेत्रों में केवल बादल छाए रहेंगे, वहां उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

किसानों के लिए महत्वपूर्ण समय
विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं और अगले सप्ताह प्रदेश में व्यापक मानसूनी गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

किसानों को अभी खरीफ फसलों की तैयारी जारी रखने की सलाह दी जा रही है, लेकिन नियमित और पर्याप्त वर्षा शुरू होने के बाद ही बड़े पैमाने पर बुवाई करना अधिक उपयुक्त रहेगा। फिलहाल मध्य प्रदेश में गर्मी, आंधी-बारिश और बढ़ती मानसूनी नमी तीनों का मिश्रित असर देखने को मिल रहा है, जिससे मौसम लगातार बदल रहा है।


संबंधित समाचार

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

1 minute ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

27 minutes ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

38 minutes ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

38 minutes ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 1 hour ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 1 hour ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 1 hour ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 2 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 2 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 2 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 2 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 2 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 2 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 3 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 3 hours ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

about 3 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 3 hours ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!