खबर
Top News

एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अब तक हुई इतनी वर्षा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 1:03 pm
शेयर करें:
एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर और पन्ना जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

50 से ज्यादा जिलों में बरसेंगे बादल
इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, धार, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, देवास, सीहोर, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी समेत प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

25 से अधिक जिलों में दर्ज की गई बारिश
गुरुवार को भी प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। टीकमगढ़ में सबसे अधिक करीब डेढ़ इंच वर्षा हुई। वहीं रतलाम, धार, श्योपुर, छतरपुर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सागर, सतना, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट और अन्य जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

अब तक हुई इतनी बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 24 जून को मानसून की एंट्री के बाद से अब तक औसतन 325.1 मिमी (12.8 इंच) बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से लगभग 10 प्रतिशत कम है। इस अवधि तक औसतन 359.6 मिमी (14.1 इंच) वर्षा होनी चाहिए थी।

पश्चिमी हिस्से में दर्ज की गई 6 प्रतिशत कम बारिश
हालांकि राहत की बात यह है कि बारिश की कमी लगातार कम हो रही है। 20 जुलाई तक प्रदेश में वर्षा सामान्य से 17 प्रतिशत कम थी, जो अब घटकर 10 प्रतिशत रह गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 13 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 6 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

तेज बारिश का दौर बना रहेगा
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश का दौर बना रहेगा, जिससे वर्षा के आंकड़ों में और सुधार होने की संभावना है।

14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज
प्रदेश के वर्षा आंकड़ों पर नजर डालें तो 14 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि 41 जिलों में अब भी वर्षा सामान्य से कम बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 11 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 11 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 12 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 12 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 12 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 12 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 12 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 12 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 13 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 13 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 13 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 13 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 14 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 14 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 14 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 14 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 14 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!