एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 30 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश; अगले 48 घंटे भारी बरसात का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में करीब दो से तीन सप्ताह की सुस्ती के बाद मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत 30 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
राजगढ़ में सबसे अधिक 4.1 इंच बारिश दर्ज
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजगढ़ में सबसे ज्यादा 4.1 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रायसेन में 2.5 इंच, उमरिया में 2 इंच, नरसिंहपुर और सागर में 1.5-1.5 इंच, टीकमगढ़ में 1.1 इंच तथा मंडला में 1 इंच बारिश दर्ज हुई। वहीं भोपाल, सीहोर, ग्वालियर, जबलपुर, विदिशा, शाजापुर, नर्मदापुरम, खंडवा, सतना, रीवा, सीधी, छतरपुर, दतिया, दमोह, बालाघाट, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, बैतूल, गुना, उज्जैन, आगर-मालवा और देवास सहित कई जिलों में भी बारिश हुई।
प्रदेश में मानसून सक्रिय
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, प्रदेश में मानसून फिलहाल सक्रिय चरण में है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण वर्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। वातावरण में नमी का स्तर 90 से 100 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।
अगले 48 घंटे भारी बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, विंध्य और महाकोशल क्षेत्र के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों से मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
बाइक सवार दो युवक बह गए
इधर मंडला जिले के नैनपुर में तेज बारिश के कारण उफनाए नाले को पार करते समय बाइक सवार दो युवक बह गए। ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा युवक बाइक सहित बह गया। बाद में वह घटनास्थल से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर सुरक्षित मिल गया। बताया जा रहा है कि पुलिया पर निर्माण कार्य चल रहा था और अचानक जलस्तर बढ़ने से यह हादसा हुआ।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!