युवती से छेड़छाड़: पार्किंग में रोककर जबरन बात करने की कोशिश; बनाया शादी के लिए दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमजी रोड स्थित अपोलो टॉवर में काम करने वाली एक युवती के साथ छेड़छाड़ और धमकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने पार्किंग में उसे रोककर जबरन बात करने की कोशिश की और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। तुकोगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी यश सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पार्किंग में रोका, जबरदस्ती पकड़कर खींचा
पीड़िता ने बताया कि वह अपोलो टॉवर की एक कॉस्मेटिक्स दुकान में काम करती है। उसकी पहचान आरोपी से उसकी एक सहेली के माध्यम से हुई थी। शुरुआत में सामान्य बातचीत रही, लेकिन बाद में युवक अनुचित व्यवहार करने लगा।
आरोपी ने पार्किंग क्षेत्र में रोक लिया
रविवार रात करीब 9 बजे, जब वह काम खत्म कर घर जाने के लिए निकली, तो आरोपी ने उसे पार्किंग क्षेत्र में रोक लिया। आरोप है कि उसने युवती का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचा और जबरदस्ती बातचीत करने का दबाव बनाने लगा।
शादी के लिए दबाव, मना करने पर धमकी
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और उसकी बात मानने के लिए दबाव डाला। इतना ही नहीं, उसने धमकी दी कि यदि उसने इनकार किया तो वह उसे नौकरी नहीं करने देगा।
युवती किसी तरह खुद को छुड़ाकर वहां से निकली
घटना से घबराई युवती किसी तरह खुद को छुड़ाकर वहां से निकली और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर उसने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!