प्रशिक्षण शिविर में विधायक ने किया डांस: पीसीसी चीफ का बयान भी चर्चा में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। शिविर से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में विधायक महेश परमार समर्थकों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
भगवान महाकाल नामांकित दुपट्टे को लेकर टिप्पणी
दूसरे वीडियो में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भगवान महाकाल नामांकित दुपट्टे को लेकर टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। उज्जैन के देवास रोड स्थित दताना के एक रिसोर्ट में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
लोकगीतों और फिल्मी गीतों पर थिरके
इसी शिविर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तराना विधायक महेश परमार समर्थकों के बीच डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों नेताओं को विभिन्न लोकप्रिय लोकगीतों और फिल्मी गीतों पर थिरकते देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शिविर स्थल का ही है, जिसे एक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद समर्थक इसे कार्यकर्ताओं के बीच सौहार्द और उत्साह का माहौल बता रहे हैं, जबकि राजनीतिक विरोधी इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं।
' इसे पहले रखो, बीजेपी वाले षड्यंत्र करते हैं'
शिविर के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का भी एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग उन्हें भगवान महाकाल के नाम वाला दुपट्टा पहनाते दिखाई देते हैं। इसके बाद पटवारी दुपट्टा हटाकर अपने सहयोगी को देते हुए कथित तौर पर कहते हैं कि 'इसे पहले रखो, बीजेपी वाले षड्यंत्र करते हैं।' इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पहले भी विवादों में रहे
गौरतलब है कि इससे पहले भी जीतू पटवारी एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में आ चुके हैं। उस समय बीजेपी ने उन पर धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप लगाया था। नए वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर सियासी बयानबाजी शुरू होने की संभावना है।
संगठनात्मक बैठक से ज्यादा वीडियो की चर्चा
कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और कार्यकर्ता प्रशिक्षण के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, लेकिन शिविर समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गए हैं।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!