खबर
Top News

हाईकोर्ज जज को मिस्ड कॉल मामले में कोर्ट पहुंचे विधायक: बिना शर्त माफीनामा सौंपा; बोले गलती से लग गया था काॅल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 जुलाई 2026, 8:59 pm
शेयर करें:
हाईकोर्ज जज को मिस्ड कॉल मामले में कोर्ट पहुंचे विधायक

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्य प्रदेश के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक बुधवार को मध् प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्यपीठ में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। हाईकोर्ट के जज को मिस्ड कॉल करने के बहुचर्चित मामले में उन्होंने अदालत के समक्ष बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि कॉल जानबूझकर नहीं, बल्कि तकनीकी त्रुटि के कारण गलती से लग गया था।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने रखी दलील
विधायक संजय पाठक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पैरवी करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल का न्यायपालिका को प्रभावित करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने अदालत को बताया कि यह केवल एक सिंगल रिंग कॉल थी, जो अनजाने में लग गई थी। इसके बाद संजय पाठक ने शिष्टाचारवश मैसेज भेजकर अपना परिचय भी दिया था।

हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
रोहतगी ने दलील दी कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में जजों को लेकर हुई एक टिप्पणी के मामले में भी आपराधिक अवमानना की कार्रवाई नहीं की गई थी। ऐसे में इस मामले को मानवीय भूल मानते हुए माफीनामा स्वीकार किया जाना चाहिए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

क्या है पूरा मामला
मामले की शुरुआत 1 सितंबर 2025 को हुई थी। उस दिन हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा की अदालत में संजय पाठक के परिवार से जुड़ी कंपनी यश लॉजिस्टिक्स के खिलाफ कथित अवैध उत्खनन और टैक्स चोरी से जुड़े मामले की सुनवाई चल रही थी।

संपर्क करने का किया था प्रयास
सुनवाई के दौरान जस्टिस मिश्रा ने खुली अदालत में बताया था कि इस मामले से जुड़े एक विधायक ने उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने की कोशिश की है। न्यायिक निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उन्होंने स्वयं को इस मामले की सुनवाई से अलग (रिक्यूज) कर लिया था।

याचिका के बाद जारी हुआ था नोटिस
इस घटनाक्रम के बाद कटनी निवासी आशुतोष मनु दीक्षित ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसे न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप बताया था। मामले को गंभीर मानते हुए हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया इसे आपराधिक अवमानना (क्रिमिनल कंटेम्प्ट) का मामला माना और विधायक संजय पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

संबंधित समाचार

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

23 minutes ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

29 minutes ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

33 minutes ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 1 hour ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 1 hour ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 1 hour ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

about 1 hour ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

about 2 hours ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

about 2 hours ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

about 2 hours ago
सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट
Top News

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

about 2 hours ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

about 2 hours ago
लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला
Top News

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

about 2 hours ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

about 2 hours ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

about 3 hours ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

about 3 hours ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 19 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!