मौसम का मिला-जुला असर: कहीं पारा तोड़ रहा रिकॉर्ड; कहीं छाए बादल तो कहीं हल्की बारिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में गर्मी और बदलते मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां जबलपुर में तापमान ने 3 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, वहीं भोपाल और इंदौर समेत कई शहरों में बादल और हल्की बारिश से मौसम में बदलाव आया है।
कई हिस्सों में भीषण गर्मी
रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी दर्ज की गई। नौगांव (छतरपुर) में पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं जबलपुर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया, जिसने अप्रैल महीने का 3 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ क्षेत्रों में लू का असर साफ देखा गया। कई इलाकों में दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा रहा और लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।
कहीं राहत, कहीं आफत
सोमवार सुबह भोपाल, रायसेन और बैतूल में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई। रायसेन में रात के समय बूंदाबांदी भी हुई। वहीं रतलाम और खरगोन में देर रात बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं। बड़वानी जिले के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से किसान के दो बैलों की मौत हो गई।
आज भी लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की संभावना है। निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला और छतरपुर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर बने रहने की संभावना है।
मौसम बदलने की वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के कारण बादल और हल्की बारिश देखने को मिल रही है। साथ ही 23 अप्रैल के आसपास पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का हल्का असर भी प्रदेश के मौसम पर पड़ सकता है। फिलहाल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बरकरार है, लेकिन कुछ इलाकों में बादलों और हल्की बारिश से आंशिक राहत मिलने के संकेत हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!