ज्योतिर्लिंग मंदिर में आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग: मंदिर में प्रवेश करते ही खुल गई पोल; तीन श्रद्धालु हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आधुनिक तकनीक के दुरुपयोग का एक अनोखा मामला सामने आया है। भोपाल से आए एक युवक और उसके दो नाबालिग साथियों ने कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से महाकाल मंदिर का फर्जी वीआईपी पास तैयार कर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की। तीनों पास के आधार पर मंदिर परिसर तक पहुंच गए, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान उनकी चालाकी पकड़ में आ गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और नियमानुसार कार्रवाई की।
'गर्भगृह दर्शन' ने खोल दी फर्जीवाड़े की पोल
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार, जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर पास पर लिखे 'गर्भगृह दर्शन' पर पड़ी। इसी बात ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया, क्योंकि पिछले करीब ढाई वर्षों से आम श्रद्धालुओं के लिए महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह बंद है।
सुरक्षाकर्मियों को संदेह होने पर पास का बारकोड और अन्य विवरणों की जांच की गई। सत्यापन में पता चला कि पास पूरी तरह फर्जी था। इसके बाद तीनों को तुरंत हिरासत में लेकर महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
एआई टूल की मदद से तैयार किया था पास
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी भरत उइके (19), निवासी कोलार रोड, भोपाल ने बताया कि उसने मंगलवार दोपहर एआई टूल की सहायता से महाकाल मंदिर के वीआईपी पास जैसा दिखने वाला फॉर्मेट तैयार किया था। इसके बाद उसी का उपयोग कर मंदिर में प्रवेश का प्रयास किया गया। हालांकि, डिजिटल सत्यापन प्रक्रिया के दौरान फर्जी पास पकड़ा गया और पूरा मामला सामने आ गया।
एक युवक और दो नाबालिग थे साथ
पुलिस के अनुसार, भरत उइके के साथ दो नाबालिग भी थे। तीनों फर्जी पास लेकर मंदिर पहुंचे थे। कार्रवाई के बाद उन्हें नियमानुसार सामान्य दर्शन व्यवस्था के तहत बाबा महाकाल के दर्शन कराए गए।
पुलिस ने की कार्रवाई
महाकाल थाना पुलिस ने भरत उइके के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वहीं, दोनों नाबालिगों के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि फर्जी पास बनाने में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद महाकाल मंदिर की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश पास के सत्यापन तंत्र को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि एआई आधारित तकनीकों के बढ़ते उपयोग के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार करना पहले की तुलना में आसान हो गया है। ऐसे में संवेदनशील धार्मिक स्थलों, सरकारी संस्थानों और वीआईपी प्रवेश व्यवस्था में डिजिटल सत्यापन प्रणाली को और अधिक मजबूत तथा तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाने की आवश्यकता है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!