पदोन्नति में गड़बड़ी आई सामने: नियम विरुद्ध प्रमोशन होंगे रद्द, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रदेश में नियमों की कथित गलत व्याख्या कर कुछ कर्मचारियों को पदोन्नति दिए जाने पर सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने सख्त रुख अपनाया है। नियमों के विपरीत जारी किए गए पदोन्नति आदेश निरस्त किए जाएंगे और आदेश जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
प्रदेश में अब तक करीब 50 हजार कर्मचारियों को पदोन्नति दी जा चुकी है, जबकि अगले 15 दिनों में यह संख्या एक लाख तक पहुंचने की संभावना है। इसी बीच कुछ विभागों में पदोन्नति नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए हैं।
विक्रम विश्वविद्यालय में हुआ खुलासा
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन में चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नत कर दिया गया। पदोन्नति आदेश में यह शर्त रखी गई कि कर्मचारी दो वर्ष के भीतर कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (सीपीसीटी) उत्तीर्ण कर ले। हालांकि, सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार पदोन्नति नियमों में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि सीपीसीटी बाद में पास करने की शर्त पर पदोन्नति दी जाए।
जीएडी पहले ही जारी कर चुका था स्पष्ट निर्देश
सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया कि इस संबंध में सभी विभागों को पहले ही नियमों की स्पष्ट जानकारी दी जा चुकी थी और कुछ विभागों में नियमों के विपरीत हुई पदोन्नतियों पर कार्रवाई भी कराई गई थी। इसके बावजूद 10 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय ने पदोन्नति आदेश जारी कर दिए।
उच्च शिक्षा विभाग को कार्रवाई के निर्देश
मामला सामने आने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि नियमों के विरुद्ध की गई पदोन्नति तत्काल निरस्त की जाए। साथ ही, आदेश जारी करने वाले संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
पदोन्नति प्रक्रिया पर बढ़ी निगरानी
प्रदेशभर में जारी बड़े स्तर की पदोन्नति प्रक्रिया के बीच इस मामले ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। अब सभी विभागों में पदोन्नति आदेशों की जांच तेज होने की संभावना है, ताकि भविष्य में नियमों के विपरीत कोई नियुक्ति या पदोन्नति न हो सके।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!