होटल में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग: स्टाफ ने टेबल-काउंटर के नीचे छिपकर बचाई जान; मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
देर रात बदमाशों ने एक होटल में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हथियारबंद आरोपियों ने होटल परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग की, मेन गेट के कांच तोड़ दिए, रिसेप्शन काउंटर पर गोलियां चलाईं और बाहर खड़ी वाहनों में तोड़फोड़ की।
होटल में अफरा-तफरी मच गई
करीब आधे घंटे तक चले इस हमले से होटल में अफरा-तफरी मच गई। घटना मुरार-बड़ागांव हाईवे स्थित हाईवे ग्लोरी होटल की है। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मामूली विवाद के बाद लौटे हथियारबंद बदमाश
होटल मालिक निशांत राजपूत के अनुसार मंगलवार रात करीब 11:30 बजे संजय यादव होटल पहुंचा और रेस्टोरेंट में बैठ गया। उस समय रिसेप्शन पर रोहित राजपूत मौजूद था। संजय ने तत्काल ऑर्डर लेने की बात कही। रोहित ने वेटर के व्यस्त होने की जानकारी देते हुए कुछ देर इंतजार करने को कहा।
इसी बात पर संजय नाराज हो गया और रिसेप्शन पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने रोहित के साथ मारपीट की और जाते समय देख लेने की धमकी दी।
डेढ़ बजे साथियों के साथ लौटकर बरसाईं गोलियां
होटल स्टाफ के मुताबिक रात करीब 1:30 बजे होटल बंद करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान संजय यादव अपने कई हथियारबंद साथियों के साथ वाहनों में सवार होकर वापस पहुंचा। आरोपियों ने होटल में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी।
पहली गोली होटल के मुख्य गेट पर दागी गई, जिससे कांच टूट गया। इसके बाद रिसेप्शन काउंटर को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गईं और होटल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई।
स्टाफ ने छिपकर बचाई जान
अचानक हुई फायरिंग से होटल कर्मचारियों में दहशत फैल गई। कई कर्मचारी टेबलों के नीचे और रिसेप्शन काउंटर के पीछे छिप गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि कर्मचारी समय रहते नहीं छिपते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश जारी
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली। फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने संजय यादव और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!