बदमाशों ने घर पर फेंके बम: रंगदारी मांगने का आरोप; दहशत में परिवार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र की करमेता बस्ती में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 8 से 10 बदमाशों ने एक घर पर बम फेंककर दहशत का माहौल बना दिया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सुमित चौबे के घर को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने करमेता बस्ती निवासी सुमित चौबे के घर को निशाना बनाया। आरोपियों ने घर के बाहर बम फेंका और मौके से फरार हो गए।
इलाके में अफरा-तफरी मच गई
धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
रंगदारी मांगने का आरोप
मामले में क्षेत्र के कथित शातिर बदमाश सौरभ यादव का नाम सामने आया है। आरोप है कि उसने पीड़ित पक्ष से एक लाख रुपए की अवैध वसूली (रंगदारी) की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर घर पर बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और क्षेत्र में उसका आतंक बना हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
घटना के बाद इलाके में भय और नाराजगी का माहौल है। लोगों का आरोप है कि दिनदहाड़े हुई इतनी गंभीर घटना के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
जांच में जुटी पुलिस
माढ़ोताल थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

सेमीकंडक्टर निवेश को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा दावा:बोले- 34 लाख करोड़ के करार में से 12 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर आया

नशे में धुत व्यक्ति ने स्कूल वैन में की तोड़फोड़:अंदर बैठे थे बच्चे; हीरानगर थाना क्षेत्र की घटना

कार खरीदने का गणित बदला:पेट्रोल को मिल रही CNG; हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों से चुनौती, कंपनियां भी बदल रही रणनीति

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:व्यापारी के यहां से 375 किलो किशमिश जब्त; दीपावली से पहले जांच अभियान तेज

11 साल की बच्ची ने किया सुसाइड:फंदे पर लटका मिला शव; स्कूल नहीं जाने पर मां ने लगाई थी डांट

आबकारी विभाग से करोड़ों की ठगी:बैंक गारंटी के नाम पर थमाए फर्जी दस्तावेज; लाइसेंसधारी पर FIR

आसाराम को सीने में दर्द:पंचकर्म कराने अस्पताल नहीं पहुंचे; उज्जैन आश्रम में कर रहे आराम

फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल:यह है सबसे चर्चित मामला; 'खुलासा फर्स्ट' ने किया था खुलासा, अब संभागायुक्त से तहसीलदार तक के आदेश जांच के घेरे में, लगातार हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!