ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान से अभद्रता: बैरिकेड्स पर लात मारकर गिराया; वर्दी पकड़कर की झूमाझटकी, केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान होमगार्ड सिपाही से बदसलूकी और बैरिकेड्स तोड़ने का मामला सामने आया है। एरोड्रम पुलिस ने इस मामले में एक युवक और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना शुक्रवार रात सुपर कॉरिडोर इलाके की बताई जा रही है।
रॉन्ग साइड आने से रोका तो भड़का युवक
पुलिस के मुताबिक, होमगार्ड सैनिक अनिल अटारे की शिकायत पर अरुण गोस्वामी और अन्य साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। अनिल की ड्यूटी ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई थी।
ड्यूटी पर थे तैनात
कंट्रोल रूम से निर्देश मिला था कि गरिमा स्कूल के पास से सुपर कॉरिडोर की ओर रॉन्ग साइड आने वाले वाहनों को रोका जाए। इसी के तहत वे अपने साथी अभिषेक भार्गव के साथ ड्यूटी पर तैनात थे।
बैरिकेड्स पर लात मारकर गिराया
कुछ देर बाद एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार युवक मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कार से उतरकर एक युवक ने बैरिकेड्स पर लात मारकर उसे गिरा दिया। उसने कहा कि वह रोज इसी रास्ते से निकलता है और खुद को अरुण गोस्वामी बताया। इसके बाद उसने सिपाही अनिल की वर्दी पकड़ ली और उनके साथ धक्का-मुक्की की।
वर्दी के बटन टूटे, चश्मा गिरा
झूमाझटकी के दौरान सिपाही की वर्दी के बटन टूट गए और उनका चश्मा भी गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के सामने आरोपी ने पुलिस को धमकाया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस को “जूते की नोक पर रखने” जैसी बात भी कही।
वरिष्ठ अधिकारियों को दी सूचना
घटना के दौरान ही सिपाही ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसके बाद रात में अनिल अटारे अपने साथी के साथ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!