साइकल चला रही नाबालिग से छेड़छाड़: हाथ पकड़ा और किए आपत्तिजनक इशारे, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में साइकिल चला रही एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और आपत्तिजनक इशारे किए। छात्रा के विरोध कर घर पहुंचने के बाद परिजनों ने आरोपी का पीछा किया, तो उसने छात्रा के पिता के साथ मारपीट कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार शाम की है। छात्रा घर के बाहर साइकिल चला रही थी, तभी बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और उस पर टिप्पणी करते हुए साथ चलने का इशारा करने लगा। छात्रा के रुकते ही आरोपी उसके पास आया और उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और भागकर घर पहुंची, जहां उसने परिजनों को पूरी घटना बताई।
परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। फुटेज में आरोपी प्रजापत नगर की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद छात्रा के पिता और अन्य लोग उसे खोजते हुए एक दुकान के पास पहुंचे, जहां आरोपी खड़ा मिला। पकड़ने की कोशिश करने पर आरोपी ने छात्रा के पिता के साथ मारपीट कर दी और बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जीतू निवासी आस्था पैलेस के रूप में हुई है, जो एक गैरेज में काम करता है। पुलिस के अनुसार घटना के समय वह शराब के नशे में था। द्वारकापुरी पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!