संदिग्ध हालातों में नाबालिग की मौत: परिजनों ने जताई यह आशंका; मामले की जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र स्थित अकोलिया में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोरी ने बीती रात एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
किराए के कमरे में मिली अचेत अवस्था में
परिजनों के मुताबिक, नाबालिग अकोलिया क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी। शुक्रवार शाम जब परिवार के सदस्य काम से लौटे, तो वह कमरे में अचेत अवस्था में मिली। हालत गंभीर देख परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम में जहर सेवन की आशंका
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. आमिल अंसारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की संभावना सामने आई है। हालांकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर जांच हेतु लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
सेक्टर-1 थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण या साजिश—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
गांव ले जाया गया शव
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव मनावर रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस मामले में तथ्यों को जुटाने और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!