नाबालिग ने खाया जहर: खेत में बेसुध मिली; इलाज के दौरान मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चोरल क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, बड़ी बहन से बकरियां चराने को लेकर हुए विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई थी। बाद में खेत में बेसुध अवस्था में मिली, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान संगीता (नाबालिग) पुत्री भारत, निवासी ग्राम चोरल के रूप में हुई है। सोमवार शाम परिजन उसे गंभीर हालत में एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
बकरियां चराने को लेकर हुआ विवाद
परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर संगीता जंगल से लकड़ियां लेकर घर लौटी थी। उसी समय उसकी बड़ी बहन घर में खाना बना रही थी। बहन ने संगीता से बकरियों को खेत में ले जाकर चराने के लिए कहा, जिस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद संगीता नाराज होकर बकरियां लेकर घर से निकल गई।
खेत में बेसुध मिली
देर शाम तक संगीता के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में खेतों की ओर पहुंचे। वहां संगीता बेसुध हालत में पड़ी मिली। आशंका है कि उसने खेत में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिवार में छह बहनें
परिजनों के मुताबिक संगीता के पिता ड्राइवर हैं, जबकि मां खेती-किसानी का काम करती हैं। परिवार में कुल छह बहनें हैं, जिनमें से चार की शादी हो चुकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!