नाबालिग ने बाल सुधार गृह में की आत्महत्या: हाथ पर लिखा मिला लड़की का नाम और मिस यू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
शहर के बाल संप्रेषण गृह (बाल सुधार गृह) में पॉक्सो एक्ट के मामले में निरुद्ध एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस जांच के दौरान मृतक के हाथ पर एक नाबालिग लड़की का नाम और मिस यू लिखा मिला है। इसे भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।
एक सप्ताह पहले आया था
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग करीब एक सप्ताह पहले पॉक्सो एक्ट के एक मामले में किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर रीवा के बाल संप्रेषण गृह भेजा गया था।
होमगार्ड के जवान ने देखा
सोमवार देर रात ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। कर्मचारियों की मदद से उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
पिता बोले- दोनों के बीच था प्रेम संबंध
नाबालिग के पिता का कहना है कि उनके बेटे और संबंधित नाबालिग लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। उनका आरोप है कि लड़की के परिजन की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया। उनके मुताबिक, केस दर्ज होने के बाद से बेटा मानसिक तनाव में था।
घटना से पहले नहीं किया था भोजन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग ने सोमवार रात भोजन करने से इनकार कर दिया था। कुछ देर बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उसकी मानसिक स्थिति, बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं और घटना के कारणों की हर पहलू से जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य, कर्मचारियों और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!