‘मन की बात’ में मंत्री की झपकी: महापौर ने जगाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

इंदौर में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की लगी आंख, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई सियासी चर्चा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर प्रवास के दौरान कल एक दिलचस्प वाकया उस वक्त कैमरे में कैद हो गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 132वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आंखें बंद नजर आईं।
मुख्यमंत्री के ठीक बगल में बैठे विजयवर्गीय जब कुछ पलों के लिए गहरी एकाग्रता या थकान के चलते अपनी आंखें मूंद चुके थे, तभी उनके दूसरी ओर बैठे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्थिति को भांपते हुए उन्हें टोककर जगाने का प्रयास किया।
महापौर की इस सक्रियता के बाद मंत्री ने अपनी आंखें खोलीं और शेष कार्यक्रम को जाग्रत अवस्था में पूरा किया। इस पूरी घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही हैं, जिसे लेकर शहर के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
जहां समर्थक इसे मंत्री की शिव-भक्ति और अंतर्मन से सुनने की कला बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसे दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों में लगी दिन-रात की थकान से जोड़कर देखा जा रहा है।
सियासी जानकारों के बीच चर्चा है कि पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजयवर्गीय की बढ़ती नजदीकियों और इंदौर के दौरों को सफल बनाने की जद्दोजहद ने शायद उनकी नींद उड़ा रखी थी, जिसका असर कार्यक्रम के दौरान चंद पलों की इस योगनिद्रा के रूप में सामने आया। हालांकि, महापौर द्वारा मुख्यमंत्री के बगल में बैठे कद्दावर मंत्री की आंखें खुलवाने की यह कोशिश अब चर्चा का विषय बन गई है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!