वंदे मातरम् विवाद में मंत्री पुत्र की एंट्री: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को क्या कह दिया; किसके बारे में कहा-आतंकवादी से कम नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ‘वंदे मातरम्’ गान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक बयानबाजी के चलते और तेज हो गया है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग वंदे मातरम् नहीं गाते, वे “आतंकवादी से कम नहीं” हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी सीधे निशाना साधा।
विवाद की शुरुआत कैसे हुई
नगर निगम के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम् गाने से इनकार किया था। इसके बाद पार्षद रुबीना इकबाल खान का बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि किसी को जबरन वंदे मातरम् नहीं बुलवाया जा सकता। इसी के बाद से मामला राजनीतिक तूल पकड़ गया।
आकाश विजयवर्गीय का कड़ा बयान
आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि “वंदे मातरम् नहीं बोलने वालों की जितनी निंदा की जाए कम है। ऐसे लोग आतंकवादी और देशद्रोही हैं।”उन्होंने आरोप लगाया कि यह सोच देश और समाज के लिए खतरनाक है और ऐसे लोग अवसर मिलने पर देश को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
जीतू पटवारी पर निशाना
आकाश विजयवर्गीय ने जीतू पटवारी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “ऐसे नेताओं को जनता को घर में घुसने नहीं देना चाहिए, बल्कि विरोध करना चाहिए।” विजयवर्गीय ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ऐसे बयानों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है और कुछ नेताओं के बयानों को समर्थन दे रहा है।
कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि कांग्रेस गलत दिशा में जा रही है और देश को भी उसी दिशा में ले जाने की कोशिश कर रही है। साथ ही उन्होंने कुछ अन्य नेताओं के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि वंदे मातरम् का विरोध करना देशहित के खिलाफ है।
पहले भी आ चुके हैं बयान
इस विवाद पर इससे पहले विधायक मालिनी गौड़ भी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि “इस देश में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा।”
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!