चुनरी यात्रा के बैनरों से मंत्री की तस्वीर गायब: फिर तेज हुई सियासी चर्चाएं; भाजपा के भीतर गुटबाजी को लेकर अटकलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा के भीतर गुटबाजी को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। इस बार पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की ओर से 18 अक्टूबर को निकाली जाने वाली चुनरी यात्रा के प्रचार के लिए लगाए गए बैनर चर्चा के केंद्र में हैं।
इन बैनरों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, सावन सोनकर सहित सुदर्शन गुप्ता के समर्थकों की तस्वीरें नजर आ रही हैं, लेकिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर दिखाई नहीं दे रही है।
चुनरी यात्रा के प्रचार-प्रसार में भी कैलाश विजयवर्गीय का चेहरा नजर नहीं आने की बात सामने आ रही है। बैनरों से लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार तक उनकी अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, केवल तस्वीर नहीं होने से किसी गुट विशेष के साथ मतभेद या दूरी की पुष्टि नहीं होती, लेकिन भाजपा के स्थानीय समीकरणों के बीच इस बात को लेकर सवाल जरूर उठ रहे हैं।
इंदौर में भाजपा के भीतर अलग-अलग नेताओं के समर्थकों की सक्रियता और उनके कार्यक्रमों को लेकर पहले भी राजनीतिक चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा के बैनरों में नेताओं की मौजूदगी और अनुपस्थिति को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है।
इस आयोजन को लेकर राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन की सक्रियता भी चर्चा में है। चुनरी यात्रा के प्रचार और आयोजन से जुड़े घटनाक्रम के बीच अब राजनीतिक निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यात्रा में किन नेताओं की मौजूदगी रहती है और आयोजन के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं के बीच किस तरह का तालमेल नजर आता है। फिलहाल, बैनरों से कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर गायब होने और सत्यनारायण सत्तन की सक्रियता ने चुनरी यात्रा को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है।
संबंधित समाचार

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर:ढाबे की दीवार तोड़कर किचन में घुसी; चालक की हालत गंभीर

कण-कण हुआ मैयामयी:शिखर पर पहुंची आस्था, शक्ति की साधना में लीन हुआ जन-मन

शहर ने फिर दिखाई दिलदारी:मासूम अनिका के इलाज के लिए जुटाए 9 करोड़ रुपए; लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी की पहल रंग लाई

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे:शहर में अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल; ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश

चलती पुलिस वैन से कूदकर दो आरोपी फरार:ब्रिज के पास दिया चकमा; पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आए

त्योहारों के दौरान पुलिस का आधी रात को बड़ा अभियान:इतने बदमाशों पर कार्रवाई; चारों जोन में एक साथ सघन जांच और गश्त

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद इतने लोगों की मौत:इतने लोग हुए घायल; गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल पहुंचे, पूजा कमेटी के सचिव-उपाध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार

वीडियो देखिये, गरबा पंडाल में किशोरी से दुर्व्यवहार के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी ऐसी सफाई:बोले- दोषी हूं तो राजबाड़ा पर फांसी दे दो; निष्पक्ष जांच की मांग

काल बनकर घुसे ट्रक ने ली इतनी जानें:दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ दीवार से टकराया; इतने लोग घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!