मंत्री ने खुद को बताया ‘जामवंत’: साथी को बताया 'हनुमान'
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर ग्रामीण बीजेपी कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में शुक्रवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए मंत्री तुलसी सिलावट को ‘हनुमान’ और खुद को ‘जामवंत’ की संज्ञा दे डाली।
कार्यक्रम में गूंजी तालियां
उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मुस्कुराहट और तालियां गूंज उठीं।
नावदा पंथ क्षेत्र में बनने जा रहे बीजेपी ग्रामीण कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दो शेर अकेले ही कार्यालय बना सकते हैं
अपने संबोधन में कैलाश विजयवर्गीय ने सांवेर विधायक एवं मंत्री तुलसी सिलावट और राऊ विधायक मधु वर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये दोनों इतने सक्षम हैं कि चाहें तो अकेले ही बीजेपी ग्रामीण कार्यालय का निर्माण करा सकते हैं। उन्होंने दोनों नेताओं को "दो शेर" बताते हुए कहा कि फिर भी उनकी इच्छा है कि भवन निर्माण में सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहे।
हनुमान की शक्ति मैंने पहचानी
जब तुलसी सिलावट ने कहा कि भवन का निर्माण हो जाएगा, तो विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे एक नहीं, दस कार्यालय बनवा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जैसे जामवंत ने हनुमान को उनकी शक्ति का एहसास कराया था, वैसे ही उन्होंने तुलसी सिलावट की क्षमता को पहचाना है। इसी दौरान उन्होंने खुद को जामवंत और सिलावट को हनुमान बताया।
कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय नहीं, संस्कार केंद्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि बीजेपी कार्यालय केवल ईंट-पत्थर का भवन नहीं बल्कि संगठन और संस्कारों का केंद्र होता है। यहां कार्यकर्ताओं की निष्ठा और विचारधारा का विकास होता है।
बीजेपी कार्यालय मंदिर की तरह
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर के समान है। बीजेपी की कार्यशैली व्यक्ति आधारित नहीं बल्कि संगठन आधारित है और पार्टी का संचालन नेताओं के घरों से नहीं, कार्यालयों से होता है।
कांग्रेस पर भी साधा गया निशाना
कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस पर भी तंज कसा। उल्लेखनीय है कि इंदौर में कांग्रेस का कार्यालय अभी भी गांधी भवन में किराए के परिसर से संचालित होता है, जिसके जीर्णोद्धार के लिए पार्टी सहयोग राशि जुटाने की तैयारी कर रही है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!