मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को दिया मंत्र, बोले: बेहतर व्यवहार और पारदर्शिता से ही बनेगा शहरों का भविष्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के शहरों को आधुनिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार ने बड़े बदलाव की तैयारी की है। भोपाल के भोरी स्थित सुंदरलाल पटवा राष्ट्रीय शहरी प्रबंधन संस्थान में आयोजित शहरी सुधार कार्यशाला के दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अधिकारियों को अब नए नजरिए के साथ काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि नगर निगमों और निकायों की जिम्मेदारी अब केवल सड़क और पानी तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें अपने शहरों को व्यापार और रोजगार के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।
विजयवर्गीय ने प्रशासनिक कार्यशैली पर बात करते हुए कहा कि जनता के बीच अच्छी छवि और बेहतर व्यवहार ही एक अधिकारी की असली सफलता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के दौर में पारदर्शी कामकाज और जनता की भागीदारी बहुत जरूरी है।
मंत्री के मुताबिक, यदि नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, तो वे शहर के विकास के लिए लिए गए हर फैसले में प्रशासन का सहयोग करेंगे। उनका लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री के संकल्पों के अनुसार सभी नगरीय निकाय अपने पैरों पर खड़े हों और स्वावलंबी बनें।
इस कार्यशाला में प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों के आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने जानकारी दी कि विभाग अब एक ठोस वार्षिक कार्ययोजना पर काम कर रहा है, ताकि शहरों की सूरत बदली जा सके।
नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने भी टीम वर्क और नागरिक संतुष्टि को सबसे ऊपर बताया। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का मकसद मध्य प्रदेश के शहरों को आधुनिक, सुविधाओं से भरपूर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!