100 सवालों की बौछार में उलझे मंत्री, बंधी घिग्घी: 7 घंटे की पूछताछ में घिरे बिल्डर सुमित
KHULASA FIRST
संवाददाता

• 2000 पन्नों में कैद शुभम वैली की धोखाधड़ी का राज
• अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई पर भी शिकंजा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टा और जमीन धोखाधड़ी मामले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। पुलिस ने रविवार को कॉलोनाइजर और बिल्डर सुमित मंत्री से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान एक के बाद एक 100 से ज्यादा सवाल दागे गए।
शुरुआत में दस्तावेजों व जवाबों के जरिए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने वाले सुमित मंत्री कई अहम सवालों पर लड़खड़ा गए। पुलिस का दावा है कि अब उसके पास इतने साक्ष्य जुट चुके हैं कि जमीन धोखाधड़ी मामले में जल्द नया केस दर्ज होगा और कुछ नए नाम आरोपी बनाए जाएंगे। जांच की अगली कड़ी में अब कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी है।
कॉलोनी से जुड़े दस्तावेज सौंपे
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, सुमित मंत्री को पहले ही नोटिस देकर शुभम वैली कॉलोनी से जुड़े सभी मूल दस्तावेज लेकर आने के निर्देश दिए गए थे। रविवार दोपहर करीब 3 बजे वह एसीपी निधि सक्सेना के कार्यालय पहुंचा। रात करीब 10.30 बजे तक चली पूछताछ में उसने कॉलोनी से जुड़े दो हजार से अधिक पेजों के दस्तावेज पुलिस को सौंपे।
नाना का कोई रोल नहीं... इसी जवाब पर अटक गई पूछताछ
पूछताछ के दौरान सबसे ज्यादा फोकस शुभम वैली कॉलोनी और उसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की भूमिका पर रहा। पुलिस ने जब पूछा कि कॉलोनी के सौदों में नाना का क्या हस्तक्षेप था, तो सुमित मंत्री ने साफ इनकार कर दिया।
हालांकि, पुलिस के पास पहले से मौजूद दस्तावेज और अन्य बयानों से उसके जवाब मेल नहीं खाए। कई सवालों पर वह असहज हो गया और सीधे जवाब देने से बचता रहा।
पायल साहनी का एग्रीमेंट बना सबसे बड़ा सबूत
जांच में अहम कड़ी पायल साहनी द्वारा पुलिस को सौंपा गया एग्रीमेंट बना है। इसमें शुभम वैली के प्लॉटों का उल्लेख है। पुलिस यह जांच रही है कि नाना पटवारी ने किस हैसियत से एग्रीमेंट कराया, जबकि कॉलोनी सुमित मंत्री की बताई जा रही है।
आरोप है कि नाना ने पायल से शुभम वैली के दो प्लॉटों का सौदा कर रकम ले ली, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। बाद में कुछ रकम लौटाकर वही प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिए गए। यही दस्तावेज अब धोखाधड़ी की जांच का सबसे मजबूत आधार बन गए हैं।
थाने से भागा, बोला तबीयत खराब हो गई थी
जांच से बचने की कोशिश भी अब सुमित मंत्री के लिए भारी पड़ती नजर आ रही है। कुछ दिन शुक्रवार को वह राजेंद्र नगर थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस को चकमा देकर निकल गया था। इसके बाद पुलिस ने दोबारा नोटिस जारी किया और इस बार उसे पूरे दस्तावेजों के साथ तलब किया।
जब थाने से बिना मिले जाने का कारण पूछा तो वह डीसीपी रावत से बोला कि तबीयत खराब हो गई थी, इसलिए चला गया था। इसके बाद उससे लंबी पूछताछ चली। इसमें पुलिस ने उसके हर जवाब का मिलान दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों से किया।
रिमांड आज पूरा हो रहा
उधर, ड्रग्स केस और सट्टेबाजी में गिरफ्तार इमरान उर्फ गोलू चंदेरी, संजय उर्फ रॉनी कौशल, आरिफ उर्फ भूरू बैंड, अमित कौशल, दिनेश चौहान उर्फ यश लल्ला सहित अन्य आरोपियों का रिमांड आज पूरा हो रहा है। सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टा और जमीन के कथित फर्जी सौदों से जुड़े इस बहुचर्चित मामले में पुलिस अब आर्थिक लेन-देन, दस्तावेजी साक्ष्य और अन्य आरोपियों की भूमिका को जोड़कर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
अब नाना पटवारी की बारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ और दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि सुमित मंत्री के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी का मामला दर्ज होगा, वहीं नाना पटवारी को भी इसी प्रकरण में आरोपी बनाया जा सकता है। सोमवार को दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद नाना पटवारी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!